फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Forest burning for two days between New Tehri-Chamba

नई टिहरी-चंबा के बीच दो दिन जल रहे जंगल

Mon, 16 May 2022 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Forest burning for two days between New Tehri-Chamba
नई टिहरी के समीप बुडोगी के जंगलों में लगी आग। - फोटो : NEW TEHRI
जंगलों में भड़की आग पर काबू पाना वन विभाग के लिए मुश्किल होता जा रहा है। रविवार को जिला मुख्यालय के नजदीक चवालखेत क्षेत्र में शाम करीब चार बजे से जंगल में आग भड़क गई थी, लेकिन वनाग्नि के आगे असहाय वन विभाग अग्नि शमन विभाग का सहयोग लेने के बाद भी सोमवार दोपहर तक आग कंट्रोल नहीं कर पाया, जिससे नई टिहरी-चंबा मोटर मार्ग पर कई बार यातायात रोकना पड़ा।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में जंगलों को आग से बचाने के लिए वन विभाग की तैयारी नाकाफी साबित हो रही है। कई तैयारियों के बाद भी जंगल आग से धधकते देखे जा सकते हैं। शायद ही ऐसा कोई क्षेत्र होगा जहां आग की लपटों से उठने वाला धुआं न दिखाई दे। रविवार को जिला मुख्यालय में स्थित प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय से महज ढाई-तीन किमी दूर चावालखेत के जंगल में शाम करीब चार बजे आग भड़क गई, जिससे जिला मुख्यालय में भी धुंध छा गई। बेकाबू आग को कंट्रोल करने के लिए वन विभाग ने फायर बिग्रेड का सहारा भी लिया, बावजूद रात दस बजे तक जंगल आग से धधकते रहे।
विज्ञापन

सोमवार को भी नई टिहरी-चंबा मोटर मार्ग के आस-पास जंगल में आग भड़क गई, जिससे मोटर मार्ग पर कई बार यातायात रोकना पड़ा। वन विभाग के कर्मचारी भी आग बुझाने में जुटे रहे। बावजूद देर शाम तक आग काबू नहीं हो पाई। जिससे अब तक वनाग्नि की 179 घटनाओं में 188.55 हेक्टेयर जंगल आग की चपेट में आ गया है। इस बाबत डीएफओ बीके सिंह ने कहा कि वनाग्नि की यह अंतिम स्टेज है। चवालखेत और सुरसिंह धार में वन कर्मी कंट्रोल बर्निंग करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि एक-दो दिन में आग पूरी तरह कंट्रोल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed