फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Forest Beat employee dies due to forest fire

जंगल की आग की चपेट में आने से वन बीट कर्मचारी की मौत

Thu, 10 Mar 2022 09:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 09:43 PM IST
विज्ञापन
Forest Beat employee dies due to forest fire
टिहरी रेंज के मैंडखाल क्षेत्र की लालुरी बीट में चीड़ के जंगल में भड़की आग की चपेट में आकर झुलसने से वन बीट सहायक की मौत हो गई। बुधवार शाम को हुई घटना का पता बृहस्पतिवार सुबह चल पाया। राजस्व पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

वन कर्मियों ने बताया कि बुधवार को वह घियाकोटी के पास सिलगांव नामे तोक के वनीकरण को आग से बचाने के लिए फायर लाइन लगाकर अन्य वन कर्मी घर लौट गए थे, लेकिन वन बीट सहायक सूरत सिंह कुमाईं पुत्र धूम सिंह कुमाईं निवासी ग्राम खांड बिड़कोट पट्ट नगुण थौलधार आगजनी की आशंका जताते हुए वहीं जंगल में ही रुक गए थे। उनके साथी कर्मचारी वन चौकीदार सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह ड्यूटी पर जाने के लिए उन्होंने सूरत सिंह को फोन किया, लेकिन उनका फोन स्विच ऑफ था। वनकर्मी ने बताया कि वह उनको ढूंढते हुए लालुरी चौकी पहुंचे, लेकिन वहां भी ताला लगा था। उसके बाद उन्हें तलाशते हुए सिलगांव नामे तोक पहुंचे तो वहां सूरत सिंह का झुलसा हुआ शव मिला। उन्होंने कहा कि चीड़ के जंगल में फिर से भड़की आग की चपेट में आने से वह बुरी तरह से झुलस कर शहीद हो गए। वन कर्मियों ने इसकी सूचना रेंज अधिकारी को दी। रेंजर आशीष डिमरी ने बताया कि वन बीट अधिकारी को मौके पर भेजा गया है। इस घटना की सूचना राजस्व पुलिस को भी दी गई है। वहीं क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य जयवीर सिंह रावत ने वन कर्मी की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने जंगल की आग बुझाते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वन कर्मी को शहीद का दर्जा देकर उनके परिवार के एक सदस्य को वन विभाग में नौकरी देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed