फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   For the first time in 51 years, the entire executive committee in the SRT campus was elected unopposed

Student Union Election: गढ़वाल विवि के एसआरटी परिसर में 51 साल में पहली बार पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध चुनी

Thu, 26 Sep 2024 07:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा (टिहरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा (टिहरी) Updated Thu, 26 Sep 2024 07:04 PM IST
सार

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के एसआरटी परिसर की स्थापना 1973 में पुरानी टिहरी में हुई थी। पुरानी टिहरी झील में जलमग्न होने पर वर्ष 2000 में परिसर को बादशाहीथौल शिफ्ट कर दिया गया था।

विज्ञापन
For the first time in 51 years, the entire executive committee in the SRT campus was elected unopposed
चंबा एसआरटी परिसर बादशाहीथौल के नवनियुक्त छात्रसंघ पदाधिकारी। स्रोत जागरूक पाठक

विस्तार

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल के 51 साल के इतिहास में पहली बार छात्रसंघ चुनाव में सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव संपन्न हो गए हैं। एक अक्तूबर को मतदान तिथि के दिन नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी। अध्यक्ष पद को छोड़कर अन्य सभी पदों पर एक-एक प्रत्याशियों ने ही नामांकन कराया था। अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी का नामांकन रद्द होने से अब सभी पदों पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रत्याशियों ने परचम लहराया है।

विज्ञापन


एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में छात्रसंघ चुनाव के लिए आज नामांकन वापस लेने और नामांकन पत्रों की जांच की अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। परिसर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रो. डीके शर्मा ने बताया कि बीते दिन अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशियों ने नामांकन कराए थे, जिसमें एलएलबी के छात्र मोहित का नामांकन वैध नहीं पाया गया। उनका शपथ पत्र सही नहीं होनेे के कारण नामांकन रद्द हो गया था। इससे अध्यक्ष पद पर आदित्य रतूड़ी का निर्विरोध चुना जाना तय है।
विज्ञापन


उपाध्यक्ष पद पर विपिन सिंह नेगी, सचिव पद पर अमन सजवाण, सह सचिव पद पर धीरज चंद्रपाल, कोषाध्यक्ष पद पर मृदुल मखलोगा, आरक्षित छात्रा प्रतिनिधि के लिए स्नेहा पुंडीर, कार्यकारिणी सदस्य के लिए ललित प्रताप सिंह और विवि प्रतिनिधि पद के लिए उज्जवल उनियाल के एक-एक ही नामांकन हुए थे। सभी का निर्विरोध बनना तय था। बताया कि अब चुनाव औपचारिकता मात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand Weather: भारी बारिश...टिहरी, चमोली में नदियों का जलस्तर बढ़ा, बदरीनाथ हाईवे चटवापीपल में बंद


एक अक्तूबर को चुनाव तिथि के दिन पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी। इस मौके पर सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. केसी पेटवाल, डॉ. रविंद्र सिंह, छात्र अधिष्ठाता प्रो. मनमोहन सिंह नेगी मौजूद रहे। इधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री कैलाश बिष्ट, भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, अभाविप के जिला संयोजक अंशुल भंडारी, गौतम मखलोगा, निवर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक गुनसोला, नीतीश कोठारी, सुमित बिष्ट, राजन सजवाण, सोनल रावत, नम्रता मखलोगा ने निर्विरोध जीत पर सभी को बधाई दी है।

1973 में हुई थी एसआरटी परिसर की स्थापना
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के एसआरटी परिसर की स्थापना 1973 में पुरानी टिहरी में हुई थी। पुरानी टिहरी झील में जलमग्न होने पर वर्ष 2000 में परिसर को बादशाहीथौल शिफ्ट कर दिया गया था। परिसर के निदेशक प्रो. एए बौड़ाई ने बताया कि परिसर स्थापना के 51 वर्ष के इतिहास में पहली बार संपूर्ण छात्रसंघ निर्विरोध चुना गया है। उन्होंने निर्विरोध निर्वाचन होने पर शिक्षकों, छात्र-छात्राओं को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed