फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Folk singers presented Garhwali and Jaunsari songs

Tehri News: लोक गायकों ने दी गढ़वाली और जौनसारी गीतों की प्रस्तुति

Mon, 02 Dec 2024 07:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 02 Dec 2024 07:23 PM IST
विज्ञापन
Folk singers presented Garhwali and Jaunsari songs
घनसाली (टिहरी)। बूढ़ाकेदार में श्री गुरु कैलापीर बलिराज मेले के दूसरे दिन बड़ी संख्या में लोगों ने गुरु कैलापीर और बाबा बूढ़ाकेदार मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। सांस्कृतिक संध्या में लोक गायकों ने जौनसारी और गढ़वाली गीतों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


तीन दिवसीय गुरु कैलापीर बलिराज मेले की सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में लोक गायक अर्जुन सेमलियाठ और लोक गायिका कृष्णा कोठियाल ने गुरु कैलापीर और बाबा बूढ़ाकेदार की आराधना के साथ सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम की शुरूआत की। लोक गायक-गायिका ने रौतू की सराजा बांद, मराडा के राजीराम सहित अन्य गढ़वाली और जौनसारी गीतों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

सोमवार को दूसरे दिन मेले में आरगढ़, गोनगढ़, बसार, भिलंग, नैलचामी, उत्तरकाशी जिले सहित विभिन्न क्षेत्रों से लोग पहुंचे थे। मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि तीन दिवसीय मेले का मंगलवार को समापन होगा। उन्होंने कहा कि मंदिर समिति का प्रयास रहता है कि प्रत्येक वर्ष मेले का भव्य आयोजन करवाया जाए। इस मौके पर जय प्रकाश राणा, प्रधान सनोप सिंह राणा, धीरेंद्र नौटियाल, सुशील सेमवाल, सुनील सजवाण, हरीश सेमवाल, मुकेश नाथ, उपेंद्र सेमवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed