{"_id":"65ce0d428b5751ffe909b2d1","slug":"folk-singer-manglesh-dangwal-presented-many-songs-in-nageshwar-saud-fair-new-tehri-news-c-50-1-nth1001-105159-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: सेरा गांव की बांद माया रे... पर झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: सेरा गांव की बांद माया रे... पर झूमे दर्शक
विज्ञापन
नागेश्वर सौड़ मेले में लोक गायक मंगलेश डंगवाल ने दी कई गीतों की प्रस्तुति
ब्लॉक प्रमुख ने लोगों से थौल मेलों को आगे बढ़ाने का किया आह्वान
घनसाली (टिहरी)। राजकीय इंटर कॉलेज नागेश्वर सौड़ में वसंत पंचमी मेले के अंतिम दिन लोक गायक मंगलेश डंगवाल की प्रस्तुति पर दर्शक जमकर थिरके। ‘सेरा गांव की बांद माया रे...’, ‘मेघा महादेव...’, ‘तुरडी तुरा तुर पर...’ आदि गीतों पर दर्शक खूब झूमे।
आरगड़ गोनगढ़ वसंत पंचमी पर्यटन मेले के समापन पर ब्लॉक प्रमुख बसुमती घणाता ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति के प्रतीक हैं। मेलों में हमारी पौराणिक संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। उन्होंने लोगों से मिलजुल कर पौराणिक थौल मेलों के साथ क्षेत्र की संस्कृति को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। मेला समिति की मांग पर उन्होंने मेला स्थल को मैदान के रूप में विकसित करने का आश्वासन दिया।
मेला समिति के सदस्यों ने भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रामकुमार कठैत को पत्र सौंपकर क्षेत्रीय विधायक से मेला समिति को आर्थिक मद्द देने की मांग की। पूर्व मंडल अध्यक्ष ने समिति के मांगपत्र को विधायक तक पहुंचाकर समस्याओं का निस्तारण का भरोसा दिया। मेले में लोक गायक मंगलेश डंगवाल, गायिका अनीशा रांगड़, रेशमा भट्ट, सौरभ मैठाणी ने ‘तमाशु बुड्डरी कु’, ‘सेल्फी खींच, रेबाशी’ आदि गीतों की प्रस्तुति दी, जिस पर दर्शक खूब झूमे।
विज्ञापन
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य नीलम बिष्ट, मेला समिति के अध्यक्ष आनंद बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य गीता देवी, विनय देवी, मुकेश नाथ, भरत नेगी, विजय पहाड़ी, सूरज बिष्ट मौजूद थे।