फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Five people injured when a car coming from Bhaintlakhal to Lambgaon fell into a ditch

Tehri News: भैंतलाखाल से लंबगांव आ रही कार खाई में गिरने से पांच लोग घायल

Sun, 29 Jun 2025 06:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 29 Jun 2025 06:53 PM IST
विज्ञापन
Five people injured when a car coming from Bhaintlakhal to Lambgaon fell into a ditch
लंबगांव (टिहरी)। रौणद रमोली पट्टी के भैंतलाखाल से लंबगांव आ रही एक कार रावत गांव के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड लंबगांव में प्राथमिक उपचार के बाद चार लोगों को रेफर किया गया है। ये सभी लोग आपस में रिश्तेदार हैं। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि कार भैंतलाखाल से लंबगांव आते हुए सुबह 10.25 बजे के लगभग रावतगांव के समीप दुर्घटनाग्रस्त होेकर सड़क से लगभग 50 मीटर नीचे जा गिरी। नगर पंचायत अध्यक्ष राेशन रांगड़ की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। रावत गांव के अंकित रमाेला, प्रवीण, विजयपाल, उदय रावत, नरेश रावत ने घायलोें को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष रौतेला ने बताया कि दुर्घटना में कार चालक रावत गांव निवासी अभिषेक रमोला, सपना पत्नी मनजीत निवासी गजा, अंशिका, तनवी पुत्री गोविंद, सानवी पुत्री अरविंद भानियावाला देहरादून घायल हो गए हैं। सपना, तनवी, अभिषेक, सानवी को डॉक्टरों ने हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed