फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Five killed, three injured in utility vehicle accident

यूटिलिटी वाहन दुर्घटना में पांच लोगों की मौत, तीन घायल

Thu, 09 Jun 2022 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Five killed, three injured in utility vehicle accident
घनसाली बाजार से सौड़ गांव लौट रहे एक यूटिलिटी वाहन के खाई में गिरने से एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी में भर्ती किया गया है। घटना के बाद सौड़ गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन

सौड़ गांव के लोग घर का सामान खरीदने के लिए बृहस्पतिवार को घनसाली बाजार आए थे। बाजार से लौटते वक्त दोपहर करीब दो बजे यूटिलिटी वाहन घनसाली-घुत्तू मोटर मार्ग पर पौखार गांव के समीप 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। पौखार गांव के लोगों ने मौके पर पहुंचकर तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी भेजा गया।
विज्ञापन

घनसाली थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह मान ने बताया कि दुर्घटना में लक्ष्मी प्रसाद (66) पुत्र ब्रह्मी दत्त, प्रताप सिंह (44) पुत्र भगवान सिंह, गुणानंद (65) पुत्र चिंतामणि, बिहारी लाल (65) पुत्र श्योला लाल, हेमा देवी (50) पत्नी चंद्र सिंह सभी निवासी सौड़ गांव की मौके पर ही मौत हो गई थी। घायल वाहन चालक बचल सिंह पुत्र गंगा सिंह निवासी बडुवा गांव, विजय राम पुत्र केवल राम, राजेंद्र सिंह पुत्र जीत सिंह दोनों निवासी सौड़ को पिलखी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राइवर के नशे में होने की आशंका
पिलखी अस्पताल के प्रभारी डा. श्याम विजय ने बताया कि तीनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया ड्राइवर के नशे में होेने की आशंका है और उसकी मेडिकल जांच कराई जा रही है। एसडीएम केएन गोस्वामी ने बताया कि घटना की तकनीकी जांच और घायलों से पूछताछ के बाद दुर्घटना के कारण का पता चल पाएगा। दुर्घटना स्थल पर सड़क काफी चौड़ी है। विधायक शक्ति लाल शाह ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने पिलखी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed