{"_id":"e8ecdd7f1f2d9efe8efe28dfe35d9d21","slug":"fire-in-forest-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगलों में भड़की आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगलों में भड़की आग
कंडीसौड़ (टिहरी)
Updated Sat, 06 Feb 2016 06:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार दोपहर को सिंवाली-पातल, तिखोन, लेंगर्थ और नेरी-बरनू के जंगलों में आग भड़क उठी। रातभर जंगल जलते रहे। शनिवार को ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन उसमें सफल नहीं हो पाए। क्षेत्र के प्रेम सिंह पडियार ने बताया कि गांव से बड़ी संख्या में महिलाएं आग बुझाने गई, लेकिन वनाग्नि पर काबू पाना खासा मुश्किल हो रहा है। कमांद रेंज के वन कर्मी कुलानंद डोभाल ने बताया कि आग पर काबू पाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। वन कर्मी ग्रामीणों के साथ मिलकर फायर कंट्रोल लाइन बनाने में जुटे हैं। जल्द ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया जाएगा। क्षेत्र की चंद्रा देवी, रोशनी देवी, विमला देवी, सुनीता देवी, अशरफी देवी, प्रजा देवी और कशरी देवी आदि ने वनाग्नि रोकने में सहयोग किया।
विज्ञापन