{"_id":"60731ebd8ebc3e591d014011","slug":"fire-erupted-in-the-forests-of-budogi-new-tehri-news-drn376283056","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुडोगी के जंगलों में भड़की आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुडोगी के जंगलों में भड़की आग
विज्ञापन
नई टिहरी से सटे बुडोगी के जंगल में लगी आग।
- फोटो : NEW TEHRI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीती रात को जिला मुख्यालय के समीप बुडोगी का जंगल आग से धधकता रहा। देर शाम को पागरखाल गदेरे से अचानक बुडोगी जंगल की तरफ आग भड़क गई। आग लगने से लाखों की वन संपदा जलकर राख हो गई।
रातभर आग की लपटे तेजी से फैलती रही। हालांकि वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी आग बुझाने मौके पर पहुंच गए थे, लेकिन आग बिकराल होने के कारण उन्हें आग बुझाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। पागराखाल गदेरे से शुुरू हुई आग नई टिहरी-चंबा मार्ग तक पहुंची। रात दो बजे के लगभग वन कर्मियों ने किसी तरह से आग पर काबू पाकर राहत की सांस ली। शनिवार रात को जाखणीधार के मंदार गांव का बाज का जंगल भी आग से धधक उठा। रातभर जंगल में आग जलती रही। रविवार अपराह्न को ग्रामीण आग बुझाने जंगल पहुंचे। ग्रामीणों के सामूहिक पहल से अपराह्न बाद आग पर काबू पाया जा सका। संवाद
गोपेश्वर/पोखरी। बारिश के कारण कुछ दिनों तक शांत रहने के बाद जनपद के विभिन्न जंगलों में दोबारा आग भड़क गई है। रविवार को दशोली ब्लॉक के बमियाला गांव के समीप के जंगलों में भड़की आग को स्थानीय लोग कड़ी मशक्कत के बाद भी बुझा नहीं पाए। चमोली के फरर्स्वाण फाट के जंगलों में भी रविवार सुबह से आग लगी हुई है। वहीं, पोखरी ब्लॉक के देवस्थान गांव के सिविल जंगल में आग लगने से कई हेक्टेयर क्षेत्र में वन संपदा नष्ट हो गई है। यहां दोपहर बाद वन कर्मी और पुलिस जवानों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। वन क्षेत्राधिकारी विक्रम सिंह रावत ने बताया कि आग लगाने वाले शरारती तत्वों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
फायर टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद बुझाई आग
गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग में एक होटल के समीप भड़की आग को फायर स्टेशन गोपेश्वर के जवानों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के आग को काबू कर लिया। सुबह करीब पौने 11 बजे फायर स्टेशन गोपेश्वर को सूचना मिली कि नंदप्रयाग के निचले क्षेत्र के जंगल में लगी आग बेकाबू हो गई है, जिस पर फायर स्टेशन इंचार्ज संदेश सकलानी के नेतृत्व में फायर वाहन के साथ जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने बमुश्किल आग पर काबू पाया। संवाद