Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Students are suffering due to shortage of teachers in GIC Naulbasar.

Tehri News: जीआईसी नौलबासर में शिक्षकों की कमी का छात्र भुगत रहे खमियाजा

Sat, 31 Oct 2026 06:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 31 Oct 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
Students are suffering due to shortage of teachers in GIC Naulbasar.
प्रधानाचार्य के साथ छह प्रवक्ताओं के पद रिक्त होने से पढ़ाई हो रही प्रभावित
विज्ञापन

घनसाली (टिहरी)। राजकीय इंटर कॉलेज नौल बासर में प्रधानाचार्य के सहित प्रवक्ताओं के छह पद रिक्त होने से छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन पर बुरा असर पड़ रहा है। शिक्षकों की कमी के चलते छात्र-छात्राओं की संख्या में भी गिरावट आ रही है।
अभिभावक संघ के अध्यक्ष मनोज नेगी ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों की ओर से शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर कई बार शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन से पत्राचार किया गया। बावजूद शिक्षकों की तैनाती नहीं हो पाई। विद्यालय में वर्तमान में 265 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं लेकिन शिक्षकों की कमी के कारण छात्रों का भविष्य चौपटा हो रहा है। शिक्षकों की कमी का असर बोर्ड परीक्षा परिणाम में देखा जा सकता है। बताया इस वर्ष बोर्ड परीक्षा 12 वीं कक्षा में 19 छात्र-छात्राएं फेल हो गए।
विज्ञापन

मानकों के अनुसार विद्यालय में शिक्षक की नियुक्ति न होने से होने से छात्र संख्या में कमी आ रही है। कहा कि सरकार पहाड़ के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने का दावा करते हैं लेकिन जब विद्यालय में संचालित विषयों में शिक्षक ही नहीं होंगे तो छात्रों की पढ़ाई कैसे हो पाएगी। शिक्षकों की कमी से अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य और परीक्षा परिणाम को लेकर परेशान है। शिक्षकों की नियुक्ति की मांग पर विभागीय अधिकारियों की ओर से हर बार केवल आश्वासन मिलता है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय में खाली पड़े शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति के बारे में उच्चाधिकारियों को शीघ्र अवगत करवाया जाएगा। विद्यालय में जल्द अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति होने पर शिक्षकों की कमी पूरी हो जाएगी।
सुनील कार्की, प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी, भिलंगना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed