फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   File an FIR against the contractor if highway work is not completed promptly: DM

हाईवे के कार्य जल्द नहीं करने पर ठेकेदार के खिलाफ दर्ज कराएं एफआईआर : डीएम

Fri, 27 Mar 2026 07:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 27 Mar 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
File an FIR against the contractor if highway work is not completed promptly: DM
डीएम ने तोता घाटी और अन्य अति संवेदनशील स्थानों की रिपोर्ट मांगी
विज्ञापन

नई टिहरी। सड़क सुरक्षा समिति की ओर से शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात को सुगम बनाने पर चर्चा की गई। इस संबंध में डीएम नितिका खंडेलवाल ने अधिकारियों को राष्ट्रीय राजमार्गों पर पर धीमी कार्य गति वाले ठेकेदारों से कार्य गति में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए। कहा यदि इसे बावजूद भी लापरवाही सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने और सड़क के गड्ढों और ब्लैक स्पॉट को ठीक करवाने के निर्देश भी दिए।

बैठक में डीएम खंडेलवाल ने यात्रा सीजन के दौरान यातायात दबाव को देखते हुए चिह्नित इलाकों में पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए जगह चिह्नित करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जहां दुर्घटनाओं की संभावना अधिक रहती है वहां विशेष निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने और संवेदनशील स्थलों की पहचान कर सुधारात्मक कदम उठाए जाएं। ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर तोता घाटी जैसे अतिसंवेदनशील स्थानों का सयुंक्त निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है। बीआरओ को भी यात्रा मार्ग पर लंबित अधूरे कार्य जल्द पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। परिवहन विभाग को सभी वाहनों का फिटनेस चेक करने को कहा गया है। बैठक में एडीएम अवधेश कुमार सिंह, एसडीएम आशीष, नीलू चावला, मंजू राजपूत, अंकित राज, अल्केश नौटियाल, एआरटीओ सत्येंद्र राज और डीएसओ मनोज कुमार डोभाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed