फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Father and daughter die by eating poisonous mushroom

जहरीला मशरूम खाने से पिता-पुत्री की मौत

Fri, 13 Aug 2021 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Father and daughter die by eating poisonous mushroom
प्रतापनगर ब्लाक के ग्राम खोलगढ में जहरीला मशरूम खाने से पिता-पुत्री की मौत हो गई। बताया गया कि दोनों ने बीते शनिवार रात को जंगली मशरूम खाया था, जिससे वह गंभीर रूप से बीमार हो गए थे। उपचार कराने के बाद घर लौटी लड़की की बुधवार को मौत हो गई जबकि देहरादून अस्पताल में भर्ती उसके पिता ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

ओण पट्टी में खोलगढ़ के क्षेत्र पंचायत सदस्य पुरुषोत्तम पंवार ने बताया कि गांव के चमन सिंह (47) पुत्र पूरण सिंह बीते शनिवार को प्रतापनगर से अपने घर जाते समय जंगली मशरूम तोड़कर घर ले गया। उसी रात उसने अपनी पुत्री आशा (13) के साथ मशरूम की सब्जी बनाकर खाई। रविवार सुबह पिता-पुत्री को उल्टी-दस्त होने लगे तो वह सीएचसी प्रतापनगर पहुंचे। वहां डाक्टर ने उसे प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया, लेकिन सोमवार को फिर से दोनों की तबीयत बिगड़ने पर दोनों इलाज के लिए ऋषिकेश गए। वहां एक निजी अस्पताल में इलाज के बाद आशा के स्वास्थ्य में सुधार होने पर डाक्टर ने उसे छुट्टी दे दी तो वह घर लौट गई, जबकि पिता इलाज के लिए देहरादून चला गया। बुधवार को फिर से आशा की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य, मोर सिंह पंवार और गजेंद्र पंवार ने बताया कि देहरादून में उपचार के दौरान शुक्रवार को चालक चमन सिंह ने भी दम तोड़ दिया। पिता-पुत्री की मौत होने पर गांव में मातम पसर गया। उनके निधन पर प्रतापनगर के पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी, ब्लाक प्रमुख प्रदीप रमोला, उदय रावत, भाजपा जिला मंत्री भान सिंह नेगी, व्यापार मंडल अध्यक्ष युद्धवीर राणा और रोशन रांगड ने शोक जताया। उन्होंने सरकार से पीड़ित के आश्रितों को आर्थिक मदद देने की मांग की। इस बाबत प्रतापनगर पीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डा. कुलभूषण त्यागी ने बताया कि बीते रविवार को पिता-पुत्री ने उल्टी-दस्त होने की शिकायत की थी। उपचार के बाद दोनों के स्वास्थ्य में सुधार होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। उन्होंने जंगली मशरूम खाने के बाबत कोई जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed