{"_id":"6790f1a5430b3648a00dd7b7","slug":"farmers-can-increase-the-economy-by-promoting-organic-farming-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-110742-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: जैविक खेती को बढ़ावा देकर आर्थिकी को बढ़ा सकते हैं किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: जैविक खेती को बढ़ावा देकर आर्थिकी को बढ़ा सकते हैं किसान
Wed, 22 Jan 2025 06:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Wed, 22 Jan 2025 06:54 PM IST
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। कृषि विभाग की पहल पर रौणद रमौली पट्टी के न्याय पंचायत पनियाला में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में किसानों को जैविक खेती की तकनीकों, जैविक केंचुआ खाद बनाने की विधि, प्रमाणित बीजों के उपयोग और कृषि यंत्रों पर मिलने वाली छूट के बारे में जानकारी दी गई।
कृषि विभाग के विकासखंड प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में जैविक खेती अपनाना न केवल पर्यावरण के लिए लाभकारी है, बल्कि यह उपज की गुणवत्ता और मात्रा बढ़ाने में भी सहायक है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपनी उपजाऊ भूमि का अधिकतम उपयोग करें और जैविक खाद का प्रयोग करें। उन्होंने वैज्ञानिक तरीकों से कृषि योग्य भूमि को बेहतर बनाने के टिप्स भी दिए। जैविक खाद न केवल मिट्टी की उर्वरता को बनाए रखती है, बल्कि यह फसल की गुणवत्ता में भी सुधार करती है।
गोष्ठी में किसानों को बताया गया कि सरकार खेती से जुड़ी आय बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। इनमें कृषि यंत्रों पर 80 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जा रही है। इस मौके पर न्याय पंचायत प्रभारी धनपाल सिंह, अखिलेश सैनी, अर्जुन रमोला, राम सिंह बिष्ट, मोहन लाल, जगदीश लाल सोनी, बिजेंद्र लाल आदि मौजूद रहे।