फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Farm animals to safety performance.

जानवरों से खेती की सुरक्षा को किया प्रदर्शन

Fri, 30 Sep 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी Updated Fri, 30 Sep 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन

उत्तराखंड किसान सभा ने सुअरों, बंदरों के उत्पात से निजात दिलाने समेत तीन सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को सुमन पार्क में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि जंगली जानवर लगातार खेती को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिसके चलते किसानों के सामने पर रोजीरोटी का संकट बना हुआ है।

विज्ञापन


किसान सभा के जिला सचिव भगवान सिंह राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि सभा से जुड़े लोगों ने गत 10 दिनों में चंबा ब्लॉक के दो दर्जन से अधिक गांवों का भ्रमण किया गया, जिसमें पाया गया कि जंगली जानवरों ने फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन


नुकसान के कारण किसानों की मेहनत बेकार चली गई है, लेकिन शासन-प्रशासन बंदरों, सुअरों समेत अन्य जानवरों से खेती सुरक्षा के उपाय नहीं कर रहा है। उन्होंने डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर जंगली जानवरों से खेती सुरक्षा के उपाय करने, क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा देने समेत कई समस्याओं के निराकरण की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर स्वराज जनक्रांति मोर्चा के जिला संयोजक आदित्य कोठारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य जोत सिंह नेगी, बुद्धि सिंह पुंडीर, अर्जुन रावत, गुलाब सिंह कठैत, जवाहर लाल, राम सिंह नेगी, शिव सिंह चौहान, शिवलाल, दिला राणा, उर्मिला थपलियाल, सुमनलता कोठारी, उर्मिला आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed