फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Family will be able to meet e-inmates in jail

जेल में कैदियों से परिजन कर सकेंगे ई-मुलाकात

Fri, 01 May 2020 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Family will be able to meet e-inmates in jail
लॉकडाउन के दौरान जिला कारागार में बंद कैदियों के परिजन उनसे ऑनलाइन मुलाकात कर सकेंगे। ई-मुलाकात कराने के लिए शासन ने ई-प्रिजन पोर्टल की वेबसाइट https://eprisons.nic.in जारी की है। मुलाकात करने के लिए वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

महामारी के रूप में फैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए देशभर में लॉकडाउन के कारण आवाजाही पूरी तरह से ठप की गई है। इससे जेल में बंद कैदियों से उनके परिजनों की मुलाकात नहीं हो पा रही है। इस समस्या से निपटने के लिए महानिरीक्षक कारागार ने बंदियों की उनके परिजनों से ई-मुलाकात वीडियो कांफ्रेसिंग से कराने का निर्णय लिया है। प्रभारी जेल अधीक्षक रामेश्वर राणा ने बताया कि ई-मुलाकात के लिए परिजनों को दी गई वेबसाइट पर लॉगिन कर आवेदन करना होगा। इसमें उन्हें अपना और जिससे मुलाकात करनी है, उसका विवरण दर्ज करना पड़ेगा। मुलाकात के लिए तिथि और समय की सूचना दी जाएगी। उन्होंने बताया कि ई-मुलाकात मोबाइल फोन से भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed