Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Families who do not respond to the notice will be excluded from the relocation process: DM

नोटिस का जवाब नहीं देने वाले परिवार विस्थापन से होंगे बाहर: डीएम

Thu, 05 Nov 2026 06:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 05 Nov 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
Families who do not respond to the notice will be excluded from the relocation process: DM
नई टिहरी। आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन की प्रक्रिया में नोटिस के बावजूद जवाब नहीं देने वाले परिवारों को अब प्रक्रिया से बाहर किया जाएगा। जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने घनसाली और प्रतापनगर तहसील के आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने बेलुंदा गांव में विस्थापन के लिए भूमि अनुपयुक्त पाए जाने के मामले में भी ग्रामीणों के साथ बैठक कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। बैठक में एसडीएम मंजू राजपूत ने बताया कि मेदू सिंदवाल गांव के कुल 25 प्रभावित परिवारों में से 19 को पहली किस्त और दो परिवारों को दूसरी किस्त का भुगतान किया जा चुका है। वहीं, चार परिवारों की पत्रावलियां स्वीकृति के लिए जिला कार्यालय भेजी गई हैं। उन्होंने बताया कि महरगांव तल्ला, गंगेरी उर्फ पनेली और सिंधवाल गांव के कुछ परिवारों को तीन बार नोटिस देने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला है। इस पर डीएम ने संबंधित परिवारों को विस्थापन प्रक्रिया से बाहर करने के निर्देश दिए। वहीं, प्रतापनगर तहसील क्षेत्र के बेलुंदा गांव में विस्थापन के लिए चिह्नित भूमि उपयुक्त नहीं पाए जाने पर तहसीलदार को ग्रामीणों के साथ बैठक कर विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा। बैठक में एडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी, भूवैज्ञानिक रवि नेगी, तहसीलदार हरीश जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed