फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Fair begins at Oneshwar Mahadev temple, devotees gathered to visit the Devs

ओणेश्वर महादेव मंदिर में मेला शुरू, देव डोलियों के दर्शन के लिए उमड़े भक्त

Thu, 11 Mar 2021 07:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 07:55 PM IST
विज्ञापन
Fair begins at Oneshwar Mahadev temple, devotees gathered to visit the Devs
प्रतापनगर के ओणेश्वर मेले में देव डोलियों से आर्शीवाद लेते श्रद्घालु। - फोटो : NEW TEHRI
सिद्धपीठ ओणेश्वर महादेव मंदिर में दो दिवसीय शिवरात्रि मेले का शुभारंभ हुआ। भक्तों ने भोलेनाथ के दर्शन कर जलाभिषेक किया। इस दौरान देव डोलियों के दर्शन के लिए भी भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

प्रतापनगर ब्लॉक के देवल गांव में ओणेश्वर महादेव शिवरात्रि मेले का मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतापनगर प्रदीप रमोला, जाखणीधार की प्रमुख सुनीता देवी ने शुभारंभ किया। ब्लॉक प्रमुख रमोला और सुनीता देवी ने कहा क्षेत्र की सांस्कृतिक और तीर्थाटन की दृष्टि से यह मेला जिले के अग्रणी मेलों में शामिल है। मंदिर समिति के अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद भट्ट ने ओणेश्वर महादेव की महत्ता और मेले की रूपरेखा पर जानकारी दी। श्रद्धालुओं ने देवता के पश्वा पदम सिंह राणा के आशीर्वाद लेकर श्रीफल और प्रसाद भेंट किया।
विज्ञापन

इस मौके पर दायित्वधारी रोशनलाल सेमवाल, पूर्व विधायक विक्रम नेगी, जिला पंचायत सदस्य प्रमिला उनियाल, मुरारी सिंह रांगड़, रघुवीर सजवाण, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा, कनिष्ठ प्रमुख कामना सेमवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष हर्षमणि सेमवाल, जयेंद्र सेमवाल, मुरारी लाल खंडवाल, उदय रावत, विकास नौटियाल, अंकित सेमवाल, कपिल जोशी, सौरव रावत, सरोप पंवार, राकेश थलवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो
शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
नई टिहरी। टिहरी जिले के शिवालयों में महाशिवरात्रि के अवसर पर पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा रहा। देवलसारी महादेव, कोटेश्वर, ओणेश्वर, बागेश्वर, सत्येश्वर, त्रिदेव, सुरीदेवी, बूढ़ाकेदार, बेलेश्वर, नेलेश्वर और थत्यूड़ के प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। इधर, प्रतापनगर के पंडरगांव में भैरव देवता मंदिर में चल रहा तीन दिवसीय हवन यज्ञ संपन्न हो गया। ब्लॉक प्रमुख प्रदीप चंद रमोला ने भैरव देवता मंदिर परिसर में सामुदायिक मिलन केंद्र के रूप में टीन शेड बनाने की घोषणा की। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवी सिंह पंवार, धनपाल कंडियाल, कुंवर सिंह पंवार, शीशपाल सिंह, दिनेश सिंह, जयवीर सिंह, महेंद्र सिंह, लोकेंद्र सिंह व भीम सिंह उपस्थित रहे। ब्यूरो

प्रतापनगर के ओणेश्वर मेले में देव डोलियों से आर्शीवाद लेते श्रद्घालु।

प्रतापनगर के ओणेश्वर मेले में देव डोलियों से आर्शीवाद लेते श्रद्घालु।- फोटो : NEW TEHRI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed