फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Expressed anger over not making 10% reservation in jobs a law

नौकरी में 10 फीसदी आरक्षण को कानून न बनाने पर जताया रोष

Sun, 11 Jul 2021 07:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
Expressed anger over not making 10% reservation in jobs a law
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी कर्मचारी कल्याण परिषद ने सरकारी नौकरी में 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण देने को लेकर कानून न बनाए जाने पर कड़ा रोष जताया। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण के लिए आंदोलनकारियों ने लंबा संघर्ष किया था, जिसके चलते उत्तराखंड अलग राज्य बना है, लेकिन अब उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए ही भटकना पड़ रहा है। ऐसे में अब आंदोलनकारी परिषद 14 जुलाई को राजभवन तक कूच करेंगे।
विज्ञापन

आंदोलनकारी कर्मचारी परिषद के जिलाध्यक्ष बृजमोहन जोशी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 14 जुलाई को राजभवन मार्च को लेकर चर्चा की गई। कहा कि पूर्व में सरकारी नौकरी में 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण दिया था, लेकिन हाईकोर्ट इस आरक्षण को मान्य नहीं कर रहा है। जिसके चलते पूर्व में आरक्षण लेकर सरकारी सेवा में लगे कर्मचारियों का भविष्य खतरे में पड़ रहा है। उन्होंने राजभवन मार्च में अधिकाधिक आंदोलनकारियों से शिरकत करने की अपील की। बैठक में संगठन के जिला सचिव धीरेंद्र पेटवाल, उपाध्यक्ष सुमन असवाल, कोषाध्यक्ष पूरण सिंह राणा, राजपाल रणावत, खुशाल नेगी, रविंद्र पुंडीर, पूरण सिंह चौहान, दिनेश सेमवाल, ध्यान सिंह, कुलवीर मखलोगा और मनजीत सजवाण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed