फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Expressed anger over closure of electricity bill collection center from Lambgaon market

Tehri News: लंबगांव बाजार से विद्युत बिल कलेक्शन सेंटर बंद करने पर जताया रोष

Mon, 26 Feb 2024 07:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 26 Feb 2024 07:48 PM IST
विज्ञापन
Expressed anger over closure of electricity bill collection center from Lambgaon market
बाजार से तीन किमी दूर कलेक्शन सेंटर तक जाने में लोगों को झेलनी पड़ रही है दिक्कतें
विज्ञापन

लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर ब्लॉक के लंबगांव बाजार से विद्युत बिल कलेक्शन सेंटर बंद करने पर स्थानीय लोगों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। ऊर्जा निगम ने विद्युत बिल कलेक्शन सेंटर बाजार से तीन किमी दूर मछेडी पावर हाउस में इसे शिफ्ट कर दिया है। वहां आनेजाने में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ब्लाॅक प्रमुख प्रदीप चंद रमोला, व्यापार मंडल अध्यक्ष युद्धवीर सिंह राणा, प्रधान चंद्रशेखर पैन्यूली, गोविंद रावत, चंद्रवीर सिंह रावत ने मुख्य बाजार में विद्युत बिल कलेक्शन सेंटर खोलने की मांग की है।
पूर्व में किराये के भवन पर विद्युत बिल कलेक्शन सेंटर खोला था, लेकिन बीते वर्ष जून में ऊर्जा निगम ने बाजार से तीन किमी दूर मछेडी पावर हाउस में इसे शिफ्ट कर दिया था, जिसके चलते लोगों को बिल जमा करने के लिए बाजार से तीन किमी की दूरी तय करनी पड़ रही है। कई बार विभाग को लंबगांव में ही कलेक्शन सेंटर स्थापित करने की मांग की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर उक्त सेंटर को दोबारा से लंबगांव में संचालन शुरू नहीं किया गया तो जनता के साथ उग्र आंदोलन करेंगे। इस बाबत ऊर्जा निगम एसडीओ सद्दाम अली का कहना है कि बिजली के बिलों के लिए लंबगांव में सप्ताह में एक दिन का शिविर लगाने की योजना है। जिसे जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed