भाजपा के नवनियुक्त विभिन्न मोर्चा के जिलाध्यक्षों का पार्टी कार्यालय में स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने सभी मोर्चा अध्यक्षों को जल्द ही जिला और मंडल कार्यकारिणी की घोषणा करने को कहा। कहा कि इस माह के अंत तक पार्टी प्रकोष्ठों की घोषणा भी कर दी जाएगी। ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष मस्ता सिंह नेगी ने जिला कार्यकारिणी और मंडलध्यक्षों के नामों की घोषणा की।
नवनियुक्त भाजयुमो जिलाध्यक्ष परमवीर पंवार, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मस्ता सिंह नेगी, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा राणा, किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रताप सिंह पंवार और एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुजवाण का पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष नेगी ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए कहा कि जयेंद्र बिजल्वाण, शांति प्रसाद खंडूड़ी, भगवती सेमवाल व सूरत सिंह रावत को उपाध्यक्ष, रमेश रतूड़ी व प्रमोद रमोला को महामंत्री, सत्येश्वर लेखवार, मुन्नी सेमवाल, सतीश नेगी, संजय जोशी व कुलदीप असवाल को मंत्री, सत्य प्रसाद डिमरी कोषाध्यक्ष, शिव सिंह बिष्ट मीडिया और विपिन कवि को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया है। बताया कि भिलंगना मंडल में बिजेंद्र सिंह, हुलाणाखाल प्रकाश जोशी, बालगंगा दर्मियाल असवाल, कीर्तिनगर पुष्पा चौहान, नैनबाग अनिल रावत, नई टिहरी सुनील जोशी, जाखणीधार मातबर सिंह चौहान, गजा मकान सिंह चौहान, मुनिकीरेती प्रकाश रावत, प्रतापनगर एक से हुकम सिंह नेगी, प्रतापनगर-दो से देवेंद्र नौटियाल, कांडीखाल मान सिंह अधिकारी, थौलधार जयेंद्र पडियार, थत्यूड़ विपिन पंवार और कीर्तिनगर-ग्रामीण में राजेश्वर को मंडलध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बैठक में जिला उपाध्यक्ष शीशराम थपलियाल, मंडलध्यक्ष विजय कठैत, उदय रावत, गौरव गुसाईं, सुशील बहुगुणा, सते सिंह, विवेक नौटियाल, मनीष राणा और मनोज रमोला आदि उपस्थित रहे।