{"_id":"67b32779d3027f10f00a0280","slug":"excellent-cleaning-workers-will-now-be-honored-every-month-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-111128-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: उत्कृष्ट सफाई कर्मचारियों को अब हर माह मिलेगा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: उत्कृष्ट सफाई कर्मचारियों को अब हर माह मिलेगा सम्मान
Mon, 17 Feb 2025 05:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 17 Feb 2025 05:41 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। नगर पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने शहर की सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड में सफाई अभियान की नियमित निगरानी होगी और सफाई कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।
पालिकाध्यक्ष रावत ने बताया कि नगर क्षेत्र में कार्यालयों, मोहल्लों और सार्वजनिक स्थलों पर सफाई व्यवस्था को उच्च स्तर पर लाने की योजना बनाई गई है। नगर पालिका की ओर से प्रत्येक माह सफाई कर्मचारियों के कार्य का मूल्यांकन किया जाएगा। सबसे बेहतर सफाई करने वाले कर्मचारियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान देकर पुरस्कृत किया जाएगा।
इससे कर्मचारियों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागेगी। सफाई व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत नई टिहरी की रैंकिंग सुधारने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इसके तहत मुख्य बाजार, सरकारी कार्यालयों, मोहल्लों और सार्वजनिक स्थलों की विशेष सफाई की जाएगी।
विज्ञापन
नगर क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को सुधारने के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं। खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट को ठीक किया जाएगा और उन स्थानों पर नई लाइट लगाई जाएगी जहां अंधेरा रहता है। इसके अलावा अतिरिक्त बिजली का उपयोग किसी एक मोहल्ले की पथ प्रकाश व्यवस्था को सुधारने के लिए किया जाएगा।