फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   EVMs have been giving happiness and sorrow to the candidates and supporters.

प्रत्याशियों व समर्थकों को कभी खुशी कभी गम देती रही ईवीएम

Thu, 10 Mar 2022 09:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 09:40 PM IST
विज्ञापन
EVMs have been giving happiness and sorrow to the candidates and supporters.
टिहरी जिले से पांच सीट जीतने पर खुशी मनाते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : NEW TEHRI
विधानसभा चुनाव परिणाम के लिए मतगणना शुरू होते ही ईवीएम प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को के लिए कभी खुशी तो कभी गम देती रही। निर्धारित समय 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई थी। सभी प्रत्याशी और उनके समर्थक सुबह सात बजे ही मतगणना स्थल पर पहुंच गए थे। चुनाव परिणाम अपने अनुकूल न आते देखकर कुछ प्रत्याशी मतगणना स्थल से बाहर जाते रहे। बाद में विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने जुलूस निकालकर जमकर जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन

मतगणना को लेकर नई टिहरी में सुबह छह बजे से ही सड़कों पर रौनक शुरू हो गई थी। मतगणना केंद्र पर सात बजे से प्रत्याशी और उनके समर्थकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। निर्धारित समय 8 बजे से सभी छह विधानसभा सीटों के लिए मतगणना शुरू हो गई थी। सबसे पहले पोस्टल बैलेटों की गिनती शुरू की गई। पोस्टल बैलेटों की गिनती में प्रत्याशी एवं उनके एजेंट खासी रुचि लेते देखे गए। हर बैलेट पेपर को लेकर वे संबधित आरओ से प्रत्याशी एवं एजेंट पूछताछ कर रहे है। इस दौरान अधिकांश प्रत्याशी खुशी की मुद्रा में दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन

टिहरी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी किशोर उपाध्याय, उजपा के दिनेश धनै मतगणना केंद्र में डटे रहे। इस सीट पर शुरू में उजपा ने बढ़त बढ़ाई, लेकिन अपराह्न बाद भाजपा कम-कम अंतर से बढ़त बनाती रही। अंत में धनै चुनाव परिणाम अपने पक्ष में न आता देखकर वहां से चले गए। देवप्रयाग विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी विनोद कंडारी, कांग्रेस के मंत्री प्रसाद नैथानी भी मतगणना केंद्र में डटे रहे। भाजपा के कंडारी पहले राउंड से बढ़त बनाए हुए थे। अपराह्न एक बजे चुनाव परिणाम अपने पक्ष में आता न देखकर नैथानी वहां से चल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्रनगर के भाजपा प्रत्याशी सुबोध उनियाल, कांग्रेस के ओम गोपाल रावत मतगणना केंद्र में बैठे रहे। इस सीट पर शुरूआती चरण से रुझान कांग्रेस के पक्ष में बढ़ते गए। शहरी क्षेत्र के बूथों की मतगणना शुरू होते ही भाजपा ने बढ़त बढ़ाई, जो अंत तक कायम रही।

प्रतापनगर के कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नेगी, भाजपा के विजय पंवार मतगणना केंद्र में बैठे हुए थे। पहले राउंड में भाजपा के पंवार बढ़त बनाए हुए थे, लेकिन द्वितीय व तृतीय राउंड में कांग्रेस ने बढ़त बना ली थी। इसे देखकर भाजपा और कांग्रेस में बेचैनी बढ़ गई थी, लेकिन पांचवें राउंड के बाद कांग्रेस ने बढ़त बना ली। यह रुझान देखकर अन्य प्रत्याशी नेगी को बधाई देते हुए निकल गए। घनसाली के भाजपा प्रत्याशी शक्ति लाल शाह व कांग्रेस के धनी लाल शाह भी बैठे रहे। पहले राउंड से ही इस सीट पर भाजपा बढ़त बनाई हुई थी, जो अंत तक भी बरकरार रही। सबसे पहले घनसाली सीट का परिणाम ही घोषित किया गया। धनोल्टी के भाजपा प्रत्याशी प्रीतम सिंह पंवार, कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह बिष्ट मतगणना केंद्र में जमे रहे। इस सीट पर पहले से ही भाजपा ने बढ़त बनाई। इस स्थिति को देखते हुए कांग्रेस प्रत्याशी बिष्ट वहां से चलते बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed