{"_id":"6acf7e7eaeda129a770df753","slug":"even-two-years-after-the-disaster-the-junior-high-school-building-in-genwali-has-not-been-constructed-tehri-news-c-50-1-nth1001-121836-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: आपदा के दो वर्ष बाद भी गेंवाली का जूनियर हाईस्कूल भवन नहीं बन पाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: आपदा के दो वर्ष बाद भी गेंवाली का जूनियर हाईस्कूल भवन नहीं बन पाया
Wed, 14 Oct 2026 06:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Wed, 14 Oct 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक के सीमांत गांव गेंवाली का जूनियर हाईस्कूल विद्यालय भवन आपदा के दो वर्ष बाद भी नहीं बनाया पाया है। छात्र- छात्राओं की कक्षाएं पास के ही प्राथमिक विद्यालय में संचालित हो रही हैं जिससे छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन कार्य प्रभावित हो रहा है।
वर्ष 2024 की आपदा में गेंवाली गांव का जूनियर हाईस्कूल का भवन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके बाद से विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई लगातार बाधित हो रही हैं। विद्यालय भवन क्षतिग्रस्त होने से शिक्षकों को कुछ कक्षाएं पास के प्राथमिक विद्यालय, कुछ विज्ञान प्रयोगशाला के बरामदे के फर्श में संचालित करवानी पड़ती है।
ग्रामीण बचन सिंह, कुंदन सिंह, सोहन सिंह ने बताया आसपास विद्यालय न होने के कारण गेंवाली का यह विद्यालय बच्चों की शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र हैं। विद्यालय में वर्तमान में 53 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। आपदा से विद्यालय क्षतिग्रस्त होने के बाद गत दो वर्षों से छात्रों के सामने एक ही स्थान पर पढ़ाई करना चुनौती पूर्ण बना है।
विज्ञापन
बरसात के दिनों में छात्रों के लिए बैठने के लिए उचित स्थान नहीं मिल पाता है जिससे छात्रों की शैक्षणिक गतिविधियां बुरी तरह से प्रभावित हो रही हैं। छात्रों के पास विद्यालय भवन हीं नहीं होगा तो उनका पठन-पाठन कार्य कहां से होगा। ग्रामीण आपदा के बाद से लगातार विद्यालय भवन के पुनर्निर्माण की मांग करते आ रहे हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कई बार पत्राचार भी किया गया।
भिलंगना ब्लॉक में आपदा से क्षतिग्रस्त 7 विद्यालयों का एस्टीमेट तैयार कर पुनर्निर्माण और मरम्मत के लिए शासन को भेजे जा चुके हैं। धनराशि मिलने के बाद ही भवनों का निर्माण कार्य हो पाएंगा।
सुनील सिंह कार्की, खंड शिक्षा अधिकारी भिलंगना।