{"_id":"587513594f1c1b1729ba9987","slug":"even-after-the-movement-has-not-campus","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलन के बाद भी नहीं बन पाया कैंपस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलन के बाद भी नहीं बन पाया कैंपस
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
Updated Tue, 10 Jan 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीदेव सुमन विवि के परिसर को लेकर टिहरी वासियों के हाथ अभी तक खाली हैं। विवि के कैंपस की मांग को लेकर चंबा, नई टिहरी और पौखाल समेत जिलेभर में तमाम आंदोलन चले, लेकिन नतीजा सिफर रहा। विवि कैंपस खुलने को लेकर अभी तक असमंजस की स्थिति बनी हुई है। अब उम्मीद की जा रही है कि विधानसभा चुनाव के बाद नई सरकार मामले पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बादशाहीथौल में श्रीदेव सुमन विवि की स्थापना की गई थी, तब लोगों को क्षेत्र के विकास और बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद जगी थी। लेकिन लंबे इंतजार के बाद भी मामले पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो युवाओं को सड़कों पर उतरना पड़ा। परिसर खोलने की मांग को लेकर चंबा, नई टिहरी और पौखाल आदि क्षेत्रों में आंदोलन भी चलाया गया।
विज्ञापन
परिसर के लिए आसपास के ग्रामीण जमीन देने को भी तैयार हो गए थे। आंदोलन बढ़ने पर विवि ने उस समय लोगों को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन आजतक इस पर कार्रवाई नहीं हुई। अब विधानसभा चुनाव सिर पर हैं। ऐसे में छात्र संगठनों और स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इसे चुनाव मुद्दे के रूप में जगह मिल सकती है।
विज्ञापन
विवि का कैंपस बनाए जाने का प्रस्ताव शासन भेजा गया था, जिसका निर्णय वहां लंबित पड़ा है। अब कुछ समय बाद ही मामले पर कुछ कार्रवाई की जाएगी सकती है।
-रमेश चंद्रा, प्रभारी कुलसचिव श्रीदेव सुमन विवि बादशाहीथौल।