फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Establishment of the idol of Gaurja Devi in the temple

मंदिर में गौरजा देवी की मूर्ति की स्थापना

Fri, 05 Nov 2021 09:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 09:15 PM IST
विज्ञापन
Establishment of the idol of Gaurja Devi in the temple
नरेंद्रनगर के भांगला गांव में गौरजा देवी की डोली का कलश यात्रा निकालकर स्वागत करते ग्रामीण। - फोटो : NEW TEHRI
दोगी पट्टी के भांगला गांव में गोवर्द्धन पूजा पर मंदिर में गौरजा देवी की मूर्ति की स्थापना कर प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकालकर गांव और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

शुक्रवार को गौरजा देवी मंदिर समिति के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गैरोला की अगुवाई में कुलदेवी मां गौरजा देवी की मूर्ति और डोली को ब्रह्ममुहूर्त में हरिद्वार से गंगा स्नान कराने के बाद भांगला गांव में नवनिर्मित मंदिर में स्थापित किया गया। गांव की बालिकाओं ने भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली। ढोल-दमाऊं की थाप, मशकबीन की धुन और पटाखों की गूंज के बीच सैकड़ों की तादाद में लोग कलश यात्रा के साक्षी बने। इस दौरान लोगों ने पश्वा पर अवतरित हुए देवी से आशीर्वाद प्राप्त कर मन्नतें मांगी। उसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजा-अर्चना के साथ मंदिर परिसर में मूर्ति स्थापित कर पुरोहितों ने प्राण प्रतिष्ठा कराई। उसके बाद विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर मंदिर समिति के संरक्षक दिनेश प्रसाद गैरोला, अध्यक्ष पीतांबर दत्त गैरोला, सचिव प्रेमलाल गैरोला, कोषाध्यक्ष दर्शन लाल गैरोला, संयुक्त सचिव वाचस्पति गैरोला, संस्थापक सदस्य इंद्रमणि गैरोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed