फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   EO reprimanded for slow progress of Namami Gange

नमामि गंगे की धीमी प्रगति पर ईओ को लगाई फटकार

Sat, 23 Apr 2022 07:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 07:36 PM IST
विज्ञापन
EO reprimanded for slow progress of Namami Gange
नई टिहरी के नमामि गंगे के कार्यो से संबंधित बैठक लेती डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव। - फोटो : NEW TEHRI
जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित नमामि गंगे/जिला गंगा समिति की बैठक में नगर पालिका देवप्रयाग और नगर पंचायत कीर्तिनगर की धीमी प्रगति पर कड़ी फटकार लगाई। डीएम ने अगली बैठक में कार्यों की प्रगति संतोषजनक न होने पर दोनों निकाय के ईओ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में डीएम ने नमामि गंगे के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने देवप्रयाग और कीर्तिनगर निकाय के अधिकारियों को प्लास्टिक बैन करने, कूड़ा फेंकने के चालान बढ़ाने, कूड़े की कंपोस्टिंग से राजस्व बढ़ाने, कूड़ा अलग-अलग करने, घर-घर से कूड़ा उठाने आदि कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कहा कि कार्यों में प्रगति न होने की दशा में संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने सभी अधिकारियों से कहा कि जिस भी मद में फंड की आवश्यकता हो, उसका डिमांड लेटर तत्काल भेेजें। ईओ देवप्रयाग रघुवीर राय ने निकाय क्षेत्र में हुए कार्य बताए। इस मौके पर डीएफओ वीके सिंह, सीएमओ डा. संजय जैन, साहसिक खेल अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, प्रोजेक्ट मैनेजर सी एंड मुनत (गंगा) श्रीनगर वीके गोयल, जल संस्थान के एई हरीश बंसल, धर्मेंद्र प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed