फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Emphasis was laid on increasing the number of members

Tehri News: ग्राहक पंचायत में सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया

Fri, 16 Jan 2026 06:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 16 Jan 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
Emphasis was laid on increasing the number of members
नई टिहरी। विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विनोद नौटियाल ने समस्याओं के निराकरण के लिए ग्राहक पंचायत में सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने ग्राहकों के अधिकार, कर्तव्य और ग्राहक पंचायत की अवधारणा की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्राहक पंचायत 27 जनवरी तक विवेकानंद की स्मृति में पूरे प्रदेश में मनाई जाएगी। बैठक में डिजिटल मीटर लगाने का विरोध किया गया। साथ ही पेयजल समस्या और सड़कों की दशा पर चर्चा की गई। देहरादून जिलाध्यक्ष आलोक घिल्डियाल ने भी अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की विस्तृत जानकारी दी। प्रांत उपाध्यक्ष माधव प्रसाद जोशी ने संगठन मंत्र , राष्ट्रीय युवा दिवस की अवधारणा और कल्याण मंत्र का उद्बोधन किया। नई टिहरी नगर अध्यक्ष यशपाल सिंह राणा ने ग्राहक पंचायत और बैठक व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य बीडी कुनियाल, प्रांत कोषाध्यक्ष कैलाश बहुगुणा, वीर सिंह पंवार और भूपेंद्र सिंह कंडारी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed