फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Emphasis put on bringing party customs policies from door to door

'पार्टी की रीति नीतियों को घर-घर पहुंचाने पर दिया जोर'

Sat, 28 Nov 2020 11:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Emphasis put on bringing party customs policies from door to door
लंबगांव में आयोजित भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में मौजूद कार्यकर्ता। - फोटो : NEW TEHRI
भाजपा प्रतापनगर मंडल प्रथम और द्वितीय का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शनिवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति नीतियों, केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

भाजपा प्रतापनगर प्रथम का लंबगांव और द्वितीय का प्रशिक्षण देवल में आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता दायित्वधारी वीरेंद्र बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, जिला महामंत्री नलिन भट्ट, जिला प्रशिक्षण प्रमुख खेम सिंह चौहान, जीतराम भट्ट ने कहा कि भाजपा की ताकत उसका बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। ऐसे में सभी को अपने दायित्व को समझते हुए संगठन की रीति नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर देना चाहिए। विधायक विजय सिंह पंवार ने कहा कि सरकार ने डोबरा-चांठी पुल का निर्माण कर 14 साल से चली आ रही समस्या का निराकरण किया। हर घर तक पानी पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन योजना, किसानों की आय बढ़ाने को किसान सम्मान निधि, उज्जवला योजना शुरू की है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष त्रिलोक रावत, हर्षमणी सेमवाल, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष परमवीर पंवार, एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुजवान, जिला मंत्री भान सिंह नेगी, नरेश नेगी, शिव सिंह बिष्ट, रोशन रांगड, मनोज रमोला, हेमराज बिष्ट, राजपाल राणा, रविंद्र राणा, मुकेश रांगड, रोशन रांगड, प्रभाकर भट्ट, राजवीर पंवार, बसंत चौहान, गुप्ता बिष्ट, ममता पंवार, हुकम सिह बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed