{"_id":"6aca2078f49299a093076a7f","slug":"emphasis-placed-on-delivering-the-benefits-of-schemes-to-beneficiaries-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-121756-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर दिया जोर
Sat, 10 Oct 2026 04:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 10 Oct 2026 04:54 PM IST
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। विकासखंड प्रतापनगर में पंचायत प्रतिनिधि संवाद एवं विकास संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें जिला पंचायत सदस्यों, बीडीसी सदस्यों और ग्राम प्रधानों को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
सम्मेलन का शुभारंभ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोविंद रावत, जिला उपाध्यक्ष ममता पंवार ने किया। जिला उपाध्यक्ष पंवार ने आयुष्मान कार्ड, नंदा गौरा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, तीलू रौतेली पेंशन और बौना पेंशन योजनाओं की जानकारी दी।
बीडीओ श्रृव्या गोयल ने पंचायत प्रतिनिधियों से जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया। कहा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी दें और उन्हें लाभ दिलाने में सहयोग करें। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी पंवार, शैला रमोला, रमेश रतूड़ी, मुरारी रांगड़ आदि मौजूद रहे। संवाद