{"_id":"627e84bf24cca97aa61bf50c","slug":"electricity-current-died-on-bullocks-plowing-in-the-field-new-tehri-news-drn411643012","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में हल जोत रहे बैलों पर लगा बिजली का करंट मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में हल जोत रहे बैलों पर लगा बिजली का करंट मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापनगर ब्लॉक के खेतपाली गांव में खेत में हल जोत रहे बैलों की जोड़ी की करंट लगने से मौैत हो गई। ग्रामीणों ने घटना के लिए ऊर्जा निगम की लापरवाही को जिम्मेदारी ठहराया। उन्होंने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की।
रौणद रमोली पट्टी के खेतपाली गांव में अंबालिका देवी पत्नी स्व. विनोद सिंह अपने बैलों की जोड़ी से जनवरी लाल से खेत में हल चलावा रही थी, लेकिन खेतों के पास झूलती लाइन से बिजली के खंभे पर करंट लगा गया और हल जोत रहे दोनों बैलों की भी करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। गनीमत रही कि हल लगा रहे जनवरी लाल बमुश्किल बच सके। खेतपाली निवासी 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के सदस्य नरेश सिंह नेगी ने डीएम को ज्ञापन देकर घटना के लिए ऊर्जा निगम को दोषी बताया। कहा कि कई स्थानों पर बिजली कर्मियों ने लाइनों को पेड़ों पर बांधा हुआ है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पीड़ित महिलाओं को मुआवजा देने की मांग की। विधायक विक्रम नेगी, ब्लॉक प्रमुख प्रदीप रमोला, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष सब्बल सह राणा ने भी पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की। इस बाबत ऊर्जा निगम के ईई अर्जुन प्रताप सिंह का कहना है कि घटना की सूचना मिलने पर जेई को मौके पर भेजा गया है। शासन के मानकों के अनुसार प्रभावित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा।