फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Elder brother riding a motorcycle died and younger brother got injured after being hit by a bus

Tehri News: बस की चपेट में आने से मोटर साइकिल सवार बड़े भाई की मौत व छोटा घायल

Wed, 25 Jun 2025 08:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 25 Jun 2025 08:08 PM IST
विज्ञापन
Elder brother riding a motorcycle died and younger brother got injured after being hit by a bus
सीएचसी लंबगांव में रुटीन चेकअप करने आए थे सिरवाणी गांव के रघुवीर व प्रकाश
विज्ञापन


लंबगांव (टिहरी)। लंबगांव-उत्तरकाशी मार्ग पर पीजी कॉलेज समीप मोटर साइकिल सवार दो सगे भाई बस की चपेट आ गए। दुर्घटना बड़े भाई रघुवीर सिंह पंवार (66) की मौके पर मौत हो गई, जबकि छोटा भाई प्रकाश सिंह पंवार (60) पुत्र कल्याण सिंह पंवार निवासी सिरवाणी पट्टी उपली रमोली घायल हो गया। उन्हें उपचार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौड़ में भर्ती करवाया गया है। बस चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

बुधवार को सिरवाणी गांव निवासी रघुवीर सिंह पंवार और उनका छोटा भाई प्रकाश सिंह पंवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौड़ में रुटीन चेकअप के लिए आए हुए थे। दोपहर को वे अस्पताल से मोटर साइकिल वापस गांव जा रहे थे। दोपहर दो बजे के लगभग सीएचसी चौड़ से करीब दो मीटर दूर लंबगांव -उत्तरकाशी सड़क पर राजकीय महाविद्यालय लंबगांव के पास ऋषिकेश से मुखेम जा रही सवारी बस से उनकी मोटर साइकिल जा टकराई।
विज्ञापन

टक्कर के बाद मोटर साइकिल चला रहा प्रकाश झाड़ियों में जा छिटका, लेकिन पीछे बैठा उनका बड़ा भाई रघुवीर सिंह बस के दाहिने तरफ के पिछले टायर के नीचे आ गया। इससे उनकी मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र रौतेला घटना स्थल पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल प्रकाश को सीएचसी चौंड में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके पैरोें में चोट आई है। डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को खतरे से बाहर बताया। मृतक के शव का पंचनामा कर सीएचसी में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। दोनों भाई मजदूरी करते हैं। बताया कि मुख्य सड़क के किनारे बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी होने के साथ वहां पर हल्का मोड़ भी है, जिससे सामने से आने वाला वाहन दिखाई नहीं देता है। हो सकता है कि सड़क के किनारे उगी झाड़ियां दुर्घटना का कारण बनी हो। मृतक के परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई।

बस चालक को हिरासत में लिया गया है। सभी सवारियों को अन्य वाहन से उनके गंतव्य को भेजा गया है। घटना पर विधायक विक्रम सिंह नेगी, निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख प्रदीप चंद रमोला, नगर पंचायत अध्यक्ष रोशन रागड़, रेखा असवाल, उदय रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष युद्धवीर राणा, प्रिंसी रावत, देवी सिंह पंवार आदि ने घटना पर दुख जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed