{"_id":"fc789f5cdcb12e7d48e6deb30e3b1e0e","slug":"eight-months-before-the-announcement-implementation-to-date-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ माह पहले घोषणा, अमल आज तक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ माह पहले घोषणा, अमल आज तक नहीं
ब्यूरो/ अमर उजाला टिहरी
Updated Fri, 05 Feb 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंडीसौड़ (टिहरी)। छाम-बैल्डोगी झूला पुल निर्माण शुरू करने और कमांद में डिग्री कॉलेज खोलने की मांग को लेकर देहरादून सीएम से मिलने गया प्रतिनिधिमंडल को निराश लौटना पड़ा।
घोषणा में शामिल होने के बावजूद सीएम पुल निर्माण को लेकर ग्रामीणों को कोई ठोस आश्वासन नहीं दे पाए जिससे लोगों ने खासी नाराजगी जताई है। शुक्रवार को थौलधार क्षेत्र से दून गए एक प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से मुलाकात की और जून 2015 में की गई उनकी घोषणा की याद दिलाई। लोगों ने सीएम को बताया कि उन्होंने क्षेत्र भ्रमण के दौरान छाम-बैल्डोगी झूला पुल का निर्माण जल्द शुरू करने और कमांद में डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा की थी। लेकिन आठ माह बीतने पर भी घोषणाओं पर कोई अमल नहीं हो पाया है। प्रतिनिधियों ने बताया कि सीएम ने डिग्री कालेज को लेकर जरूर आश्वासन दिया है, लेकिन पुल निर्माण को लेकर टीएचडीसी को पत्र लिखने की बात कहकर लोगों को निराश किया है। ग्रामीणों ने बताया कि पुल नहीं होने से कंडीसौड़ क्षेत्र के लगभग 30 और चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के दो दर्जन गांव के लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन सरकार लोगों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है।
सीएम को मिलने वालों में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, शिव प्रसाद खंडूड़ी, राजपाल गुसाईं, भागचंद रमोला, शैलेंद्र भट्ट, पीतांबरदत्त उनियाल, सुरेश नौटियाल, चिंतामंणी भट्ट और केशर सिंह राणा आदि शामिल थे।