फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Efforts to establish a mammography lab at the Base Hospital have begun.

Tehri News: बेस अस्पताल में मैमोग्राफी लैब स्थापित करने की कवायद शुरू

Thu, 21 May 2026 07:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 21 May 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
Efforts to establish a mammography lab at the Base Hospital have begun.
जल्द मिलेगी स्तन कैंसर जांच की सुविधा, लोगों को नहीं लगानी पड़ेगी दिल्ली की दौड़
विज्ञापन

कोटद्वार। बेस अस्पताल में बीईएल के सहयोग से मैमोग्राफी लैब स्थापित करने की कवायद शुरू हो चुकी है। मैमोग्राफी लैब स्थापित होने से अब स्तन कैंसर की जांच के लिए महिलाओं को एम्स दिल्ली की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
बेस अस्पताल में मैमोग्राफी की सुविधा न होने के कारण क्षेत्र की महिलाओं को स्तन कैंसर की शुरुआती जांच के लिए एम्स दिल्ली की दौड़ लगानी पड़ रही है। इस सुविधा के न होने से कई महिलाएं स्तन कैंसर के कारण असमय काल का ग्रास बन जाते हैं। क्षेत्रवासी लंबे समय से बेस अस्पताल में मैमोग्राफी की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग करते आ रहे थे।
विज्ञापन

बीईएल की ओर से सीएसआर फंड से बेस अस्पताल में मैमोग्राफी लैब स्थापित की जा रही है। इमरजेंसी के ठीक सामने बेसमेंट में एमआरआई, सीटी स्कैन, एक्स-रे के बाद अब मैमोग्राफी लैब भी स्थापित की जा रही है। बेस अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट पहले से ही तैनात है। डीएम स्वाति एस भदौरिया की अनुमति से इसके संचालन के लिए महिला तकनीशियन तैनाती होनी है। इसके लिए रेडिएशन प्रूफ कक्ष बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीईएल की ओर से 1.20 करोड़ लागत की मैमोग्राफी मशीन उपलब्ध कराने के बाद अस्पताल में मैमोग्राफी लैब स्थापित की जा रही है। अगले एक-दो दिनों में लैब अस्पताल प्रबंधन को हैंडओवर हो जाएगी।
- डॉ. विजय सिंह, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed