फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Education will become a hub of Uttarakhand: Rawat

शिक्षा का हब बनेगा उत्तराखंड : रावत

Sat, 10 Dec 2016 09:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी Updated Sat, 10 Dec 2016 09:15 PM IST
विज्ञापन
Education will become a hub of Uttarakhand: Rawat
नई टिहरी के सुरसिंगधार में नर्सिंग कालेज का शुभारंभ करते सीएम हरीश रावत। - फोटो : amarujala
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शनिवार को सुरसिंहधार में नर्सिंग कालेज का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जहां अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई वहीं कई घोषणाएं भी की। उन्होंने कहा कि राज्य को शिक्षा का हब बनाया जाएगा, इसके लिए जरूरी कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


इसके अलावा टिहरी में वाद्ययंत्र महाविद्यालय खोलने, 2018 तक राज्य के प्रत्येक गांव को सड़क से जोड़ने, उत्तराखंड से गरीबी हटाने और हर घर से एक सदस्य को काम देने की घोषणाएं भी उन्होंने दोहराई।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आठ मेडिकल कालेजों के जरिए चिकित्सक से लेकर एएनएम तक तैयार कर नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर खोल रही है।

राज्य में तीन नए मेडिकल कालेज जल्द अस्तित्व में आएंगे। पर्यटन मंत्री दिनेश धनै ने सीएम को 10 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा, जिसमें जड़पानी में कोल्ड स्टोर, कांडा को पर्यटन गांव घोषित करना, नई टिहरी में टीन शेड में रहने वाले लोगों को स्थायी आवंटन आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने मौके पर मौजूद जिलाधिकारी से सभी मांगों को घोषणाओं में शामिल करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में दर्जाधारी राज्यमंत्री कीर्ति सिंह नेगी, प्रवीन भंडारी, ब्लाक प्रमुख आनंदी नेगी, विजय गुनसोला, कांग्रेस प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, राकेश राणा, ग्राम प्रधान सुमित्रा पुंडीर, शशि बैलवाल, ममता बैलवाल, हरपाल पुंडीर, गंभीर नेगी, आनंद रावत, कुलदीप पंवार, प्रशांत उनियाल, सुरेंद्र राणा, बीना नेगी, रोशन बेग, मनोहर डबराल, आशा भट्ट, राकेश चमोली, शक्ति जोशी, रघु जड़धारी, योगेश पाल, डीएम इंदुधर बौड़ाई, चिकित्सा शिक्षा निदेशक आशुतोष सयाना मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed