फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Dubdi festival celebrated with pomp by dancing Tandi

Tehri News: तांदी नृत्य कर दुबड़ी त्योहार धूमधाम से मनाया

Fri, 25 Aug 2023 05:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 05:37 PM IST
विज्ञापन
Dubdi festival celebrated with pomp by dancing Tandi
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थत्यूड़(टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक क्षेत्र में खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक माने जाने वाला दुबड़ी (दुर्गा अष्टमी) का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। ग्रामीणों ने नाग देवता की डोली, भूमि और कुलदेवता से क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। उन्होंने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ जमकर तांदी नृत्य भी किया।
जौनपुर ब्लॉक के बंगशील, खेडा, ठिक्क, भुंयासारी, तेवा, ओंतड़, ऐरी, शीर्ष, डिगोन, मुंगलोडी आदि गांवों में दुबड़ी त्योहार बृहस्पतिवार रात को धूमधाम से मनाया गया। ग्राम खेड़ा मल्ला के प्रधान कमलेंद्र रावत ने बताया कि भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को यह पारंपरिक त्योहार मनाया जाता है। दुबड़ी से एक दिन पूर्व गांव की सभी महिलाएं अपने घर आंगन, पंचायती चौक और रास्तों की सामूहिक रूप से साफ-सफाई करती हैं। उसके बाद अगले दिन दोपहर के समय गांव के पुरुष और बच्चे खेतों से फसलें लाकर पंचायती चौक में जमा कर एक बड़ा गट्ठर बनाते हैं।
विज्ञापन

गांव के बुजुर्गों के निर्देश पर उस फसलों के गट्ठर को एक मीटर गहरे खड्ढे में गाढ़ा जाता है। जिसे स्थानीय भाषा में दुबड़ी कहा जाता है। शुक्रवार को अनाज, झंगोरा और कोदे के आटे को पीसकर उसकी छोटी-छोटी गोलियां बनाई गई। जो दुबड़ी पर्व का विशेष पकवान होता है। जिसे खांड (चीनी का भूरा) और शुद्ध घी के साथ प्रसाद के रूप में परोसा गया। इस दौरान नाग देवता की डोली से ग्रामीणों ने आशीर्वाद लिया। मुख्य पुजारी रमेश प्रसाद नौटियाल ने बताया कि डोली दुबड़ी के त्योहार में छह गांवों खेड़ा मल्ला, खेड़ा तल्ला, पापरा तल्ला, पापरा मल्ला, कुवा और मुंदणी गांव जाकर ग्रामीणों को आशीर्वाद देती है। इस मौके महावीर सजवाण, कुलवी रावत, राकेश सजवाण, अजीत सजवाण, जगमोहन कंडारी, दिनेश रावत, शैलेंद्र रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed