{"_id":"6068a0418ebc3e76a0313310","slug":"drinking-water-crisis-deepens-in-dozens-of-villages-new-tehri-news-drn3755182182","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्जनों गांवों में पेयजल संकट गहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्जनों गांवों में पेयजल संकट गहराया
विज्ञापन
थौलधार ब्लाक में चार साल से निर्माणाधीन सुरीधार पंपिंग योजना अभी तक नहीं बन सकी है। ऐसे में जुआ पट्टी के दर्जनों गांवों में पेयजल संकट गहराने लगा है, जिससे ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। लोगों ने जल्द योजना का निर्माण पूरा कर सुचारु जलापूर्ति की मांग की।
गर्मी बढ़ने के साथ ही पानी की किल्लत भी बढ़ने लगी है। जुआ पट्टी के तिवाड़गांव, गोरण, मरोड़ा, पनेथ, पलास, डोबरा, सिराईं, इंडर और रामगांव सहित कई गांवों में हर साल पेयजल की समस्या बनी रहती है। इस समस्या को देखते हुए अक्तूबर 2017 में सुरीधार पंपिंग योजना का निर्माण शुरू किया गया था, लेकिन चार साल बाद भी जल निगम चंबा योजना का काम पूरा नहीं कर पाया है। तिवाड़ गांव की प्रधान संगीता रावत, नरेंद्र रावत, संपत लाल, विनोद रावत, ज्ञानेंद्र डोभाल, राजेंद्र डोभाल, भरत लाल, दीपक और शूरवीर सिंह ने बताया कि क्षेत्र में लगाए गए हैंडपंपों का पानी भी पीने योग्य नहीं है, जिससे ग्रामीणों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि पंपिंग योजना का निर्माण जल्द पूरा कर जलापूर्ति शुरू नहीं कराई गई तो जल निगम के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा।
सुरीधार पंपिंग योजना का कार्य लगभग पूरा हो गया है। इन दिनों मोटर लगाने का काम किया जा रहा है। 10-15 दिनों में मोटर और पंप लगाने का काम पूरा हो जाएगा। उसके बाद टेस्टिंग कर जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी। - आलोक कुमार, ईई जल निगम चंबा।