फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Doctor, personnel will have to take leave from CMS

डाक्टर, कर्मियों को सीएमएस से लेनी होगी छुट्टी

Tue, 03 Mar 2020 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Doctor, personnel will have to take leave from CMS
पीपीपी मोड में संचालित जिला अस्पताल बौराड़ी में कार्यरत डॉक्टर और कर्मचारी अब सीएमएस से अनुमति लिए बिना ही छुट्टी नहीं जा सकेंगे। हिमालयन अस्पताल प्रबंधन को 15 दिन में आईसीयू वार्ड में विशेषज्ञ चिकित्सक, स्टाप नर्स और पर्याप्त संख्या में कर्मचारियों की तैनाती करनी होगी। दवाइयों की सूची औषधी वितरण कक्ष के बाहर चस्पा करनी होगी।
विज्ञापन

सीएमओ डा. मीनू रावत ने मंगलवार को जिला अस्पताल बौराड़ी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आईसीयू वार्ड में सीएमओ को विशेषज्ञ चिकित्सक, स्टाप नर्स और पर्याप्त संख्या में कर्मचारी नहीं मिले, जिस पर सीएमओ ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अस्पताल के प्रशासक प्रबंधक प्रशस्त बिष्ट को 15 दिन में एमओयू के अनुसार आईसीयू वार्ड में चिकित्सक सहित सभी कर्मचारियों की तैनाती करने को कहा। वार्ड में भर्ती रोगियों की कम संख्या पर भी सीएमओ ने चिंता जताई। न्यूट्रेशन सेंटर में भी पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं पाए गए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान लोगों ने सीएमओ को बताया कि अस्पताल से अक्सर सीनियर डाक्टर नदारद रहते हैं। जूनियर डाक्टर ही रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हैं, जिससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सीएमओ ने कहा कि अब डॉक्टरों और कर्मचारियों को छुट्टी के लिए सीएमएस डा. अमित राय से अनुमति लेनी होगी। सीएमओ ने बताया कि बौराड़ी अस्पताल निरीक्षण की रिपोर्ट स्वास्थ्य महानिदेशक को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed