{"_id":"d1a6e09334436776a67db11e02c2b1f8","slug":"dobra-chanthi-bridge-in-the-tender-of-integrating-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोबरा-चांठी पुल की निविदा में हुआ घालमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोबरा-चांठी पुल की निविदा में हुआ घालमेल
नई टिहरी
Updated Thu, 07 Jan 2016 08:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोबरा-चांठी पुल बनाओ संघर्ष समिति के मुख्य संयोजक और भाजपा नेता राजेश्वर प्रसाद पैन्यूली ने कहा कि लोनिवि डोबरा-चांठी पुल निर्माण को लेकर लगातार असंवेदनशील रवैया अपनाए हुए है। कहा कि पूर्व में पुल निर्माण पर हुए पैसे और समय की बरबादी से कोई सीख नहीं लेकर आगे के कार्य के लिए निविदा में भी घालमेल है। यहां जारी बयान में पैन्यूली ने कहा कि पुल निर्माण की निविदा के तकनीकी और वाणिज्यिक नियमों को शिथिल किसी खास कंपनी को लाभ पहुंचाने की दृष्टि से रखा गया है। तकनीकी और वाणिज्यिक नियमों के शिथिल रहने के कारण निम्न अनुभव वाली कंपनियों को ठेका मिलने की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं।
विज्ञापन