फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   DM reviewed the works of Water Life Mission

डीएम ने की जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा

Sun, 29 Nov 2020 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
DM reviewed the works of Water Life Mission
जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने जल निगम और जल संस्थान से पेयजल विहीन स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों की रिपोर्ट तलब की है। जिले के 198 स्कूलों और 547 आंगनबाड़ी केंद्रों को भी पानी का कनेक्शन देने को कहा। जल जीवन मिशन के शेष कार्यों को पूरा करने के लिए जल निगम और जल संस्थान को प्रस्तावों के सापेक्ष सवा दो करोड़ का बजट जारी किया गया।
विज्ञापन

जिला सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने जल निगम और जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि जल संयोजन विहीन स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों में हर हाल में निर्धारित समयावधि के भीतर कनेक्शन दिए जाएं। वहीं जल निगम ने 366 के सापेक्ष 109 आंगनबाड़ी केंद्रों और जल संस्थान ने 415 के सापेक्ष 125 आंगनबाड़ी केंद्रों में जल संयोजन का कार्य पूरा कर लिया है। बैठक में डीएफओ डा. कोको रोसे, डीडीओ आनंद सिंह भाकुनी, एसई जल निगम इमरान अहमद, ईई जल संस्थान सतीश चंद्र नौटियाल, जल निगम आलोक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed