फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   DM Ghildiyal left an indelible mark in a short tenure

कम कार्यकाल में ही अमिट छाप छोड़ गए डीएम घिल्डियाल

Sun, 13 Sep 2020 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
DM Ghildiyal left an indelible mark in a short tenure
डीएम मंगेश घिल्डियाल। - फोटो : NEW TEHRI
डीएम मंगेश घिल्डियाल को प्रधानमंत्री कार्यालय में अंडर सेक्रेटरी की अहम जिम्मेदारी मिलने पर टिहरी जिले के लोगों में खुशी और मायूसी दोनों हैं। लोगों का कहना है कि पहाड़ की मिट्टी में पले-बड़ेे आईएएस अधिकारी घिल्डियाल पहाड़ की हर समस्या से रूबरू है। यदि उन्हें जिले में लंबे वक्त तक काम करने का अवसर मिलता, तो विकास कार्यों के मामले में जिले की तस्वीर कुछ और बदलती।
विज्ञापन

जिले के डांडयू गांव निवासी 2012 बैच के आईएएस अधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने 25 मई को टिहरी डीएम का पदभार ग्रहण किया था। जनता के बीच जाकर उनकी समस्या सुनकर तुरंत ही समस्या का समाधान करने से वह आम लोगों में काफी लोकप्रिय बने। दूर-दराज गांवों से फरियाद लेकर कलक्ट्रेट पहुंचने वाली महिलाओं और बुजुर्गों से वह गढ़वाली में बात करते हैं। केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों से वह पीएम मोदी के नजर में थे। बतौर डीएम रहते हुए उन्होंने सभी जिलों में छाप छोड़ी है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, रामलाल नौटियाल, व्यापार मंडलध्यक्ष राजेश डयूंडी, अमरीश पाल का कहना है कि पहाड़ के अधिकारी को पीएमओ में जिम्मेदारी मिलना सम्मान की बात है। बांध प्रभावित सोहन सिंह राणा, ग्राम प्रधान चंद्रशेखर पैन्यूली, आनंद सिंह रावत का कहना है कि टिहरी की समस्याओं को पीएमओ में उठाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, रुद्रप्रयाग में विधायक भरत सिंह चौधरी, विधायक मनोज रावत, जिपं अध्यक्ष अमरदेई शाह, पूर्व जिपं अध्यक्ष लक्ष्मी राणा, वरिष्ठ पत्रकार रमेश पहाड़ी, तीर्थपुरोहित श्रीनिवास पोस्ती ने डीएम मंगेश घिल्डियाल को पीएमओ कार्यालय में तैनाती पर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed