फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Dirt found in the kitchen of a three-star hotel located in Kotikaloni

कोटीकालोनी में स्थित थ्री-स्टार होटल के किचन में मिली गंदगी

Thu, 24 Mar 2022 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Dirt found in the kitchen of a three-star hotel located in Kotikaloni
टिहरी झील में पर्यटकों की संख्या बढ़ते देख खाद्य सुरक्षा विभाग ने वहां कोटीकालोनी में पीपीपी मोड पर संचालित होटल, फ्लोटिंग हट्स और इको लॉग हट्स का निरीक्षण किया। इस दौरान किचन में गंदगी मिलने पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने होटल संचालक को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर जवाब देने को कहा है। टीम ने किचन में मौजूद सड़ी-गली सब्जी नष्ट कर खाद्य पदार्थों के तीन सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे।
विज्ञापन

टिहरी बांध की झील में बोटिंग करने के लिए पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है। दिनभर में वहां सैकड़ों पर्यटक पहुंचकर बांध की विशाल झील में बोटिंग का लुत्फ उठा रहे हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए बृहस्पतिवार को जिला अभिहित अधिकारी एमएन जोशी और वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी शरदा शर्मा ने टीम के साथ कोटीकालोनी में टिहरी झील किनारे थ्री स्टार होटल, फ्लोटिंग हट्स और इको लॉग हट्स का औचक निरीक्षण किया। टीम ने बताया कि निरीक्षण में वहां संचालित होटल के किचन में काफी गंदगी देखी गई। डी-फ्रीजर में वेज और नॉनवेज आइटम एक ही जगह रखे मिले। स्टोर में भी गंदगी का अंबार लगा हुआ था। सब्जी और अन्य सामान सड़ी-गली स्थिति में थे। अभिहित अधिकारी जोशी ने बताया कि जो खाद्य पदार्थ वहां रखे गए थे, उनके बिल भी मौजूद नहीं मिले। जिससे संदेह के आधार पर आटा, मैदा और गुड़ के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने होटल संचालक को पर्यटकों को साफ खाना और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed