फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Diploma Engineers furious over grade pay down

ग्रेड पे डाउन करने पर भड़के डिप्लोमा इंजीनियर्स

Wed, 10 Aug 2022 07:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 07:03 PM IST
विज्ञापन
Diploma Engineers furious over grade pay down
कनिष्ठ अभियंता की नई भर्ती में ग्रेड पे डाउन करने के फैसले का उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने कड़ा विरोध किया है। सरकार से फैसला वापस लेने की मांग की है। इस संबंध में डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की ओर से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि बीते 27 जुलाई को हुई कैबिनेट बैठक में कनिष्ठ अभियंता की नई भर्ती में ग्रेड पे डाउन करने का फैसला लिया गया है। इस फैसले से डिप्लोमा इंजीनियर्स में भारी आक्रोश व्याप्त है। कहा कि वेतन विसंगति की रिपोर्ट पर कैबिनेट के निर्णय का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। यदि जल्द ही सरकार ने फैसला वापस नहीं लिया तो डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू करेगा। ज्ञापन पर संगठन के जिलाध्यक्ष आनंद किशोर, सचिव ममता राणा, प्रमोद नेगी, निर्मल सिंह, अनूप कुमार, महावीर राणा के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed