फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Dharna continues for demand of permanent allotment

Tehri News: स्थायी आवंटन की मांग के लिए धरना जारी

Fri, 16 Jan 2026 05:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 16 Jan 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
Dharna continues for demand of permanent allotment
स्थायी आवंटन की मांग के लिए धरना जारी
विज्ञापन

नई टिहरी। टिहरी बांध विस्थापितों को केमसारी में आवंटित टीनशेड आवासों को स्थायी रूप से आवंटित करने की मांग को लेकर प्रभावितों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को धरना स्थल पर नारेबाजी करते हुए विस्थापितों ने कहा कि वे पिछले 20 वर्षों से अस्थायी रूप से आवंटित टीनशेड पर स्वामित्व देने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने आमरण अनशन की चेतावनी दी है। बताया गया कि वर्ष 2002-03 में पुरानी टिहरी शहर में जलभराव के दौरान वहां छूटे लोगों को पुनर्वास निदेशालय द्वारा बौराड़ी के केमसारी में टीनशेड आवंटित किए गए थे। प्रभावितों का कहना है कि स्थायी आवंटन की उम्मीद में उन्हें ये टीनशेड दिए गए थे, लेकिन 20-22 साल बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि टीनशेड अब जर्जर हालत में पहुंच चुके हैं, लेकिन स्थायी आवंटन न होने के कारण वे मरम्मत भी नहीं करा पा रहे हैं। इससे कई परिवारों को एक ही हॉलनुमा कमरे में दो-तीन परिवारों के साथ रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। धरने में सुमीता राणा, ममता पैन्यूली, गुड्डी देवी, कसरी देवी, उषा देवी, सरोजनी देवी, सरस्वती देवी, अनीता देवी, रोशनी देवी, फरीदा गुलिश्ता और सुशीला देवी सहित अन्य बांध प्रभावित शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed