{"_id":"57a7712f4f1c1b392f2b8961","slug":"developing-countries-will-grow-further-by-thinking-tamta","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास की सोच से आगे बढे़गा देश : टम्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास की सोच से आगे बढे़गा देश : टम्टा
ब्यूरो/अमर उजाला िटटिहरी
Updated Sun, 07 Aug 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
राजनीितति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनबाग/थत्यूड़। जौनपुर के ब्लॉक मुख्यालय के रामलीला मैदान में डा. भीमराव अंबेडकर की भव्य मूर्ति का अनावरण किया गया। इस मौके पर हुई गोष्ठी में राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि जाति, धर्म की सोच को छोड़कर राष्ट्र को आगे बढ़ाने की सोच से देश विकास की राह पर बढ़ सकता है। उन्होंने अंबेडकर पुस्तकालय भवन को सांसद निधि से निर्माण के लिए चार लाख देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन
डा. भीमराव अंबेडकर जागृति मंच जौनपुर की ओर से स्थापित की गई बाबा साहेब की प्रतिमा का मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, शहरी विकास मंत्री प्रीतम सिंह पंवार ने अनावरण किया। सांसद टम्टा ने कहा कि छुआछूत की सोच से आगे बढ़कर राष्ट्र के समग्र विकास के लिए सोच विकसित करनी चाहिए। शहरी विकास मंत्री प्रीतम पंवार ने कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर ने अपने जीवन में सर्व समाज के विकास की बात कही है। पूर्व मंत्री खजान दास, विधायक महावीर रांगड़, मसूरी के पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने समाज के दबे-कुचले वर्ग को विकास की मुख्यधारा में जोड़ने पर जोर दिया। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, प्रमुख कुंवर सिंह, राष्ट्रीय न्याय कृत मंच के अध्यक्ष नानक चंद, बवीता शाह, मुरारीलाल खंडवाल, राजेश नौटियाल, प्रेम लाल विश्वकर्मा, शेर सिंह डोगरा, रतन लाल, मोहन निराला, अखिलेश उनियाल, जबर वर्मा, देवी चौहान, गीता रावत, मीरा सकलानी, जमुनावती नौटियाल, सरतमा देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन