Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Design period of New Tehri Pumping Drinking Water Scheme completed

Tehri News: नई टिहरी पंपिंग पेयजल योजना की डिजायन अवधि हुई पूरी

Sat, 07 Nov 2026 04:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 07 Nov 2026 04:44 PM IST
विज्ञापन
Design period of New Tehri Pumping Drinking Water Scheme completed
जर्जर पाइप लाइन अक्सर फटने से बाधित हो रही है जलापूर्ति
विज्ञापन

नई टिहरी। जिला मुख्यालय की पंपिंग पेयजल योजना अपनी डिजायन अवधि पूरी कर चुकी है जिससे जर्जर पाइप आए दिन फटने से पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही है। बीते बुधवार शाम को कुठ्ठा में पाइप लाइन फट गई थी। इससे जिला मुख्यालय में तीन दिन बाद भी जलापूर्ति नियमित नहीं हो पाई है। 36 साल पुरानी पंपिंग पेयजल योजना का पुनर्गठन किया जाना है लेकिन यह प्रस्ताव लंबे समय से फाइलों में कैद है।
नई टिहरी पंपिग पेयजल योजना वर्ष 1990 के दौर में बनाई गई थी। जीरो ब्रिज से नई टिहरी तक पांच स्टेज में पानी पहुंचा रही योजना का डिजायन 30 साल के लिए बनाया गया था। तय अवधि से छह साल ज्यादा होने के कारण योजना हांफते हुए चल रही है जिससे पाइप लाइन पानी का तेज प्रेशर नहीं झेल पा रही है। यही कारण है कि 25 किमी लंबी लाइन आए दिन फटती रहती है।
विज्ञापन

इससे जिला मुख्यालय में अक्सर पेयजल आपूर्ति बाधित हो जाती है। हालांकि जलापूर्ति बाधित होने पर जल संस्थान की ओर से टैंकर से जलापूर्ति कराई जाती है लेकिन टैंकर से सड़क के आसपास के लोग ही पानी भर पाते हैं। 36 साल पुरानी पंपिंग पेयजल योजना के पुनर्गठन का प्रस्ताव अभी कहां तक पहुंचा कुछ पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नई टिहरी पंपिग पेयजल योजना काफी पुरानी हो गई है। इस कारण पानी का प्रेशर बढ़ने से लाइन कई बार फट जाती है। उसकी मरम्मत में समय लगने के कारण सप्लाई बाधित होती है। ऐसी समस्या आने पर टैंकरों से जलापूर्ति कराई जाती है।

- प्रशांत भारद्वाज, ईई, जल संस्थान नई टिहरी।


नई टिहरी पंपिग पेयजल योजना के पुनर्गठन की डीपीआर शासन को भेजी जा रही है। योजना को स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। इसमें कितना समय लगेगा कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है।
- वीके जैन, अधीक्षण अभियंता, जल निगम नई टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed