{"_id":"6a1ebaa91016f5ac7d0bae24","slug":"demand-to-start-construction-of-phc-building-in-dobra-chanthi-tehri-news-c-50-1-nth1001-119278-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: डोबरा-चांठी में पीएचसी भवन निर्माण शुरू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: डोबरा-चांठी में पीएचसी भवन निर्माण शुरू करने की मांग
Tue, 02 Jun 2026 04:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Tue, 02 Jun 2026 04:42 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। उत्तराखंड किसान सभा टिहरी के पदाधिकारियों ने डोबरा-चांठी पुल के समीप प्रस्तावित टाइप-2 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण जल्द शुरू करने की मांग की है। इस संबंध में किसान सभा के संयुक्त सचिव व जिला उपाध्यक्ष भगवान सिंह राणा और जिला कोषाध्यक्ष सफर सिंह नेगी ने सीएमओ को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि डोबरा में टाइप-2 पीएचसी का निर्माण भी प्रस्तावित है। पीएचसी के लिए टीएचडीसी की ओर से भूखंड भी आवंटित किया गया है लेकिन कई वर्ष बीतने के बाद भी स्वास्थ्य केंद्र के भवन का निर्माण नहीं हो पाया। बांध बनने के कारण प्रतापनगर और थौलधार के क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधा प्रभावित है। क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के जिला अस्पताल बौराड़ी सहित अन्य जगहों के अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ता है। पीएचसी का निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की है। इस बाबत सीएमओ डॉ़ श्याम विजय ने बताया कि डोबरा-चांठी में टाइप-2 पीएचसी का निर्माण किया जाना है। संवाद