फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Demand to make a new agricultural policy for organic and natural farming

Tehri News: जैविक व प्राकृतिक खेती की नई कृषि नीति बनाए जाने की मांग

Tue, 30 Jan 2024 05:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 05:38 PM IST
विज्ञापन
Demand to make a new agricultural policy for organic and natural farming
जमीन बचाने के लिए बनाया जाए सशक्त भू-कानून
विज्ञापन

चंबा (टिहरी)। बीज बचाओ आंदोलन की पहल पर आयोजित बारहनाजा व जमीन बचाओ सम्मेलन में भू-कानून लागू करने, जैविक व प्राकृतिक खेती की नई कृषि नीति बनाए जाने की मांग की गई। खेती सुरक्षा के लिए जंगली जानवरों की रोकथाम पर जोर दिया। पावर टिलर की तरह बैलों की खरीद पर भी सब्सिडी देने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
नागणी में आयोजित सम्मेलन में कार्यक्रम के संयोजक पर्यावरणविद् विजय जड़धारी ने सम्मेलन के उद्देश्यों की जानकारी दी। कहा कि वर्तमान में खेती और जमीन दोनों खतरे में हैं। खेती मौसम की मार और जंगली जानवरों के कारण संकट में है, तो जमीन पर भूमाफियाओं का कब्जा होता है। समय रहते यदि प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले दिनों में अनेक समस्याएं होंगी।
विज्ञापन

वक्ताओं ने जमीन बचाने के लिए सरकार से सशक्त भू-कानून बनाने की मांग की। खेती सुरक्षा के लिए जंगली जानवरों की रोकथाम पर जोर दिया गया। कहा कि जैविक व प्राकृतिक खेती की नई कृषि नीति बनाई जाए। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष सूरज राणा, पूर्व प्रधान बचन सिंह गुसांईं, दयाल भाई, प्रधान प्रीति जड़धारी, सत्य प्रसाद जोशी, बीडीसी सदस्य पंकज बरवाण, विजयपाल राणा, गुरु प्रसाद डबराल, केशवानंद मैथाणी, विनोद बडोनी, भगवती प्रसाद बडोनी, दिनेश भंडारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed