फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Demand to curb the sale of illegal liquor in Upli Ramoli

Tehri News: उपली रमोली में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने की मांग

Mon, 30 Sep 2024 07:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 30 Sep 2024 07:29 PM IST
विज्ञापन
Demand to curb the sale of illegal liquor in Upli Ramoli
जल्द समस्या हल नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर ब्लाॅक के उपली रमोली क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है, जिससे क्षेत्र के लोगों में रोष बना हुआ है। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही शराबखोरी से परेशान ग्रामीणों ने पुलिस से शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

कंडियाल गांव क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य रेखा असवाल और पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवी सिंह पंवार ने कहा कि उपली रमोली पट्टी के गांवों में अवैध शराब की तस्करी से लोग खासे परेशान हैं। क्षेत्र के हर गांव में शराब मिलने से युवा पीढ़ी खासी प्रभावित हो रही है। शराबियों के हुड़दंग और आए दिन हो रहे झगड़े-फसाद से गांव की शांति भंग हो रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिससे अवैध शराब कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन

इससे वे बेखौफ अवैध शराब का कारोबार गांव-गांव फैला रहे हैं। उन्होंने एसएसपी को भेजे ज्ञापन में कहा कि उपली रमोली क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ शीघ्र ही सख्त कार्रवाई नहीं की जाती है, तो लंबगांव पुलिस थाने में आमरण अनशन शुरू कर आंदोलन की चेतावनी दी। इस बाबत थानाध्यक्ष शांति प्रसाद चमोली ने कहा कि दीनगांव में अवैश शराब बेचने के आरोप में गांव के उम्मेद लाल को दो माह पहले जेल भेजा गया था। वहां पर फिर से अवैध शराब की बिक्री शुरू की गई है तो पुलिस शीघ्र ही आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed