{"_id":"69a59e3fb5c5ec6cd3044a41","slug":"demand-raised-for-repair-of-lamkande-canal-and-school-building-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-117632-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: लामकंडे की नहर और स्कूल भवन की मरम्मत करने की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: लामकंडे की नहर और स्कूल भवन की मरम्मत करने की मांग उठाई
Mon, 02 Mar 2026 07:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 02 Mar 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
संगीता ने राशन कार्ड और रोजगार गारंटी कार्ड बनाने की गुहार लगाई
नई टिहरी। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में दूर-दराज से पहुंचे लोगों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं रखते हुए शीघ्र निस्तारण की मांग की। कार्यक्रम में पेयजल, ग्राम पंचायत,विद्युत और वन विभाग से संबंधित समस्याएं अधिक दर्ज कराई गई। डीएम नितिका खंडेलवाल ने अधिकारियों को कार्यक्रम में उठाई गई समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में प्रतापनगर के ल्वारखा गांव से पहुंचे प्रेमलाल ने लंबगांव-बिजपुर-पुजारगांव-डोडग थापला मोटर मार्ग के लिए अधिग्रहण की गई जमीन का मुआवजा दिलाने की मांग की। प्रधान दिनेश सिंह रावत ने लामकंडे की की नहर और प्राथमिक स्कूल भवन की मरम्मत करने की मांग की।
भेटी की शीतला देवी ने अपनी मां जी की सहकारी समिति में जमा धनराशि दिलाने की मांग की। जाखणीधार व्यापार मंडल अध्यक्ष गुरु प्रसाद लसियाल ने जल जीवन मिशन के तहत जाखणीधार बाजार में बनाए गए 40 हजार लीटर क्षमता का पेयजल टैंक का भुगतान कराने की मांग की।
विज्ञापन
खोला के प्रधान विरेंद्र लाल ग्राम पंचायत के जल स्रोत से पेयजल उपलब्ध कराने पर ज्यादा बिल वसूलने का आरोप लगाया है। नरेंद्रनगर के कखील गांव निवासी संगीता देवी ने राशन कार्ड और जीराम जी मनरेगा जॉब कार्ड बनाने की मांग की। तल्ली बागी निवासी मौ. आरिफ ने अपने आवास के समीप रिक्त भूमि से अवैध कब्जा हटाने की मांग की।
कंडियाल गांव के ग्रामीणों ने आपदा से क्षतिग्रस्त नहरों की मरम्मत कराने की मांग उठाई। कार्यक्रम में 29 लोगों ने अपनी समस्याएं दर्ज कराई। डीएम ने संबंधित विभागों को जनता दरबार में उठाई गई समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ वरुणा अग्रवाल, एसडीएम स्नेहिल कुंवर, सीएमओ डॉ. श्याम विजय और डीडीओ मो. आरिफ आदि मौजूद थे।