फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Demand for taking concrete measures to protect crops

Tehri News: फसलों की सुरक्षा के लिए ठोस उपाय करने की मांग

Wed, 25 Sep 2024 04:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 25 Sep 2024 04:46 PM IST
विज्ञापन
Demand for taking concrete measures to protect crops
नई टिहरी। जंगली जानवरों की ओर से खेती को पहुंचाए जा रहे नुकसान को रोकने के उपाय करने, मानव और वन्य जीव के बीच बढ़ते संघर्ष को रोकने की मांग को लेकर उत्तराखंड किसान सभा से जुड़े लाेगों ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। बाद में उन्होंने मांग के संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र के किसान बंदरों, जंगली सुअरों की समस्या से खासे परेशान हैं। बंदर और सुअर झुंड बनाकर खेतों में पहुंचकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। आवारा पशु भी किसानों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। गांव-गांव में गुलदार, भालू की दहशत बनी हुई है। मानव और वन्य जीव के बीच लगातार संघर्ष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने खेती की सुरक्षा के लिए ठोस उपाय करने, किसानों का निशुल्क फसल बीमा करने, फसलों का नुकसान होने पर बाजार दर पर मुआवजा भुगतान करने की मांग की है। धरने पर किसान सभा के जिला अध्यक्ष भगवान सिंह राणा, कृष्णा कठैत, दिला राणा, गुलाब सिंह, जवाहर लाल, कृपाल सिंह कठैत आदि बैठे रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed